RBSE Class 10th Sample paper 2019 : विद्यार्थियों की सहूलियत के लिहाज से कुछ प्रश्नों का मॉडल पेपर बनाया गया है। दसवीं मॉडल पेपर में पुराने प्रश्न पत्रों और महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया गया है। RBSE Class 10th Important Question के तौर पर भी विद्यार्थी इन्हे पढ़ लेवें।
- विस्थापित एवं द्वि-विस्थापन अभिक्रिया में एक अंतर लिखिए
- मेथेन के दहन का संतुलित समीकरण लिखिए
- न्यूलैंड्स की कल्पना केअनुसार, प्रकृति में कुल तत्वों की संख्या कितनी थी
- अमीबा में प्रजनन विधि का नाम लिखिये
- कोई दो प्रकार के जीवाश्म ईंधन के नाम बताइये
- विद्युत् जनित्र का नामांकित चित्र बनाइये
- एक 12 ओम प्रतिरोध के तीन बराबर टुकड़े करके उन्हें त्रिभुजाकार आकृति में जोड़ा जाता है त्रिभुज की किसी एक भुजा के दोनों सिरों के मध्य तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए
- गैंग व एनोड पंक पर संक्षिप्त टिपण्णी लिखिए
- उत्तम ऊर्जा स्त्रोत की विदशेषताएँ लिखिए
- पारितंत्र में ऊर्जा प्रवाह को समझाएं
- जेब विकास में जीवाश्मों के महत्त्व को समझाइये
12.मटर के लम्बे (प्रभावी) एवं बौने (अप्रभावी) लक्षणों वाले पौधों में संकरण करने पर F2 पीढ़ी में प्राप्त संतति का लक्षण अनुपात रेखीय आरेख द्वारा स्पष्ट कीजिये
- दीर्घ-दृष्टिदोष क्यों होता है? से कैसे दूर किया जा सकता है ?
RBSE Class 10th Science Model Paper 2019–खंड – स में 6 नंबर के 6 प्रश्न समीकरण पर आधारित होंगे।
- मैंडेलीय व आधुनिक आवर्त सरणी की तुलना कीजिये
- रक्तदाब क्या है ? धमनी व शिरा में कोई दो अंतर दीजिये
- पुनरुदभवन क्या है ? प्लेनेरिअ में पुनरुदभवन प्रक्रिया का वर्णन कीजिये
- इन्सुलिन हार्मोन स्त्रावित करने वाली ग्रंथि का नाम लिखिए। इस ग्रंथि से इन्सुलिन स्त्रवण की मात्रा का नियंत्रण किस क्रियाविधि द्वारा एवं कैसे होती है ?
- प्रकाशानुव्रत क्या है ? पादप में प्रकाशानुव्रत को नामांकित चित्र कीसहायता से दर्शाइए
- श्रेणी के क्रम में जुड़े तीन प्रतिरोधों का परिपथ चित्र बनाइये। इस संयोजन के तुल्य प्रतिरोध के सूत्र को व्युत्पन्न कीजिए।
- प्रकाश के अपवर्तन के लिए स्नेल का नियम लिखिए। एक अवतल दर्पण के ध्रुव से 15 सेमि दूरी पर रखे बिंब का दो गुना आवर्धित वास्तविक प्रतिबिंब बनता है। दर्पण से प्रतिबिंब की दूरी एवं दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए।
- 8 ओम प्रतिरोध के दिए गए पदार्थ के तार की लंबाई L तथा अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल A है। इसी पदार्थ के अन्य तार की लंबाई 2L तथा अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल A/2 होने पर उसका प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
RBSE Class 10th Model Paper 2019 Science : 5 अंकों के लिए एक प्रश्न सुमेलित करने के लिए होगा।
- जल सांभर प्रबंधन के क्या उद्देश्य है ?
- बड़े बांधों के निर्माण से उत्पन्न समस्याओं का उल्लेख कीजिये
- क्ज़मबकीय क्षेत्र किसे कहते हैं ? किसी छड़ चुम्बक के चरों और चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं का चित्र बनाइये। इनकी किन्ही चार विशेषताओं को लिखिए। किसी धारावाही चालाक से सम्बद्ध चुंबकीय क्षेत्र की दिशा ज्ञात करने के नियम लिखिए।
- एसिटिक अम्ल का संरचना सूत्र लिखिए
*एथेन की इलेक्ट्रान बिंदु संरचना लिखिए
*विषम परमाणु को उदहारण देकर समझाइये
*साबुन व अपमार्जक में एक अंतर लिखिए। - निम्न को उदहारण देकर समझाइये
*संतृप्त हाइड्रोकार्बन
*एल्कोहॉल का विकृतिकरण
*प्रतिस्थापन अभिक्रिया
*हाइड्रोकार्बन का दहन
*असंतृप्त हाइड्रोकार्बन का हाइड्रोजनीकरण - दोहरा परिसंचरण से आप क्या समझते हैं ? मानव में ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड के परिवहन तहत विनिमय व्यवस्थात्मक निरूपण (चित्र) की सहायता से समझाइये।
- वृक्काणु का नामांकित चित्र बनाइये। मूत्र निर्माण की प्रक्रिया समझाइये।
- प्रिज्म के लिए प्रिज्म कोण एवं विचलन कोण को परिभाषित कीजिए। स्वेत प्रकाश को प्रिज्म से गुजारने पर प्राप्त स्पेक्ट्रम में वर्णों का क्रम लिखिए।
- गोलीय लेंस के लिए बिम्ब दूरी, प्रतिबिम्ब दूरी, एवं फोकस दूरी में सम्बन्ध लिखिए। आवर्धन किसे कहते हैं ? वायु के सापेक्ष कांच का अपवर्तनांक 3/2 है तथा वायु के सापेक्ष जल का अपसवारत्नांक 4/3 है। यदि वायु में प्रकाश की चाल तीन गुना दस की घात आठ m/s है, तो
(a) कांच में (b) जल में, प्रकाश की चाल ज्ञात कीजिए।