Royal Enfield Classic 350: टू व्हीलर व्हीकल सभी के लिए पहली पसंद होती हैं. लेकिन टू व्हीलर व्हीकल्स में अगर बुलेट की बात की जाए तो यह लाखों लोगों की पहली पसंद होती है. आज हम ऐसी ही बुलेट की बात करने वाले हैं जो अब आप अपने मन की इच्छा को पूरा कर सकते हैं और आप भी ईएमआई पर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बुलेट अपने घर ला सकते हैं. आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कि शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹1.9 लाख से लेकर ₹2.21 लाख तक है. अगर आप इस बुलेट को खरीदना चाहते हैं तो आप सिर्फ ₹11000 के डाउन पेमेंट पर इसे खरीद सकते हैं आपको बाकी का अमाउंट EMI के रूप में देना होगा.
Two Wheeler पर लोन का Interest Rate : टू व्हीलर व्हीकल पर अलग-अलग फाइनेंस कंपनियां और बैंक सालाना ब्याज दे रहे हैं. यह ब्याज दर 6.60% से 28.00% वार्षिक है. इसमें एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक और कई कंपनियां शामिल हैं.
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की EMI कैसे चुकानी होगी समझिए:
अगर आप रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के बेस वेरिएंट को खरीदेंगे तो, इसकी एक्स-शोरूम की प्राइस 1.90 लाख रुपए है. आप 1 लाख 90 हजार के अमाउंट में से ₹11000 का डाउन पेमेंट करते हैं. बचे हुए बुलेट के पैसे यानी 1 लाख 79 हज़ार रुपए का लोन लेना होगा. अगर आप अपनी ईएमआई 9 प्रतिशत की ब्याज दर पर लेते हैं तो कुछ इस तरह से भरनी होगी .
1 साल के कर्ज पर किश्त का हिसाब
आप 1 साल के लिए 1.79 लाख रुपए का कर्ज लेते हैं। तब प्रतिमाह आपको 15,654 रुपए की किश्त भरनी होगी। इस कर्ज पर आपको 8,846 रुपए का कुल ब्याज देना होगा।
2 साल के कर्ज पर किश्त का हिसाब
आप 2 साल के लिए 1.79 लाख रुपए का कर्ज लेते हैं। तब प्रतिमाह आपको 8,178 रुपए की किश्त भरनी होगी । इस कर्ज पर आपको 17,262 रुपए का कुल ब्याज देना होगा।
3 साल के कर्ज पर किश्त का हिसाब
आप 3 साल के लिए 1.79 लाख रुपए का कर्ज लेते हैं। तब प्रतिमाह आपको 5,692 रुपए की किश्त भरनी होगी। इस कर्ज पर आपको 25,917 रुपए का कुल ब्याज देना होगा।
4 साल के कर्ज पर किश्त का हिसाब
आप 4 साल के लिए 1.79 लाख रुपए का कर्ज लेते हैं। तब प्रतिमाह आपको 4,454 रुपए की किश्त भरनी होगी। इस कर्ज पर आपको 34,812 रुपए का कुल ब्याज देना होगा।
5 साल के कर्ज पर किश्त का हिसाब
आप 4 साल के लिए 1.79 लाख रुपए का कर्ज लेते हैं। तब प्रतिमाह आपको 3,716 रुपए की किश्त भरनी होगी। इस कर्ज पर आपको 43,945 रुपए का कुल ब्याज देना होगा।
Royal Enfield Classic 350 फीचर्स : रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 में इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया है।इसमें 349cc सिंगल-सिलेंडर डीओएचसी इंजन दिया है, जो 6,100 rpm पर 20.2 bhp पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। आपको बता दें कि इस नई बुलेट को आप 9 रंगों में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही बाइक को पार्ट एनालॉग – पार्ट डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल दिया गया है जिसके साथ छोटा डिस्प्ले, fuel gauge, odometer दिया गया है।