Wednesday, December 31, 2025
HomeTrendingभगवान कृष्ण के बाद अब शिव का दिखेगा ताडंव, अक्षय कुमार इस...

भगवान कृष्ण के बाद अब शिव का दिखेगा ताडंव, अक्षय कुमार इस रूप में आएंगे नजर

नई दिल्ली:  साल 2012 में आई अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर ‘ओह माय गॉड’ अब जल्द गी एक नए अवतार के साथ रिलीज होने वाली है। 11 साल पहले रिलिज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ के साथ एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं. पहले पार्ट में अक्षय कुमार भगवान कृष्ण के रूप में नजर आए थे।  अब ‘ओह माय गॉड 2’ में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में नजर आएंगे। अभी हाल ही में इस फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है।

- Advertisement -

ओएमजी 2 का नया पोस्टर रिलीज
अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘ओह माय गॉड 2’  का नया पोस्टर शेययक करते हुए इसकी जानकारी दी है। पोस्टर में अक्षय कुमार ने अपने आप को भगवान शिव के रूप में दिखाया हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए लिखा है, ” बस कुछ दिनों में.. ‘ओह माय गॉड 2’ थिएटर में 11 अगस्त को.टीजर जल्द होगा रिलीज।”

‘ओह माय गॉड 2’  को लेकर फैंस बेताब

- Advertisement -

‘ओह माय गॉड पार्ट 2’ में आने वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ  यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस भी इसे देखने को लिए काफी उत्साहित है। क्योकि इसके पहला पार्ट ने भी काफी धमाल मचाया था।   ऐसे में इस फिल्म से भी उम्मीद की जा रही हैकि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो सकती है।

‘ओह माई गॉड 2’ सामाजिक मुद्दे पर अधारित है

ओह माई गॉड 2 की कहानी के बारे में बात करें तो इसकी कहानी भारत में सेक्श एजुकेशन के बैकड्रॉप के खिलाफ बनाई गई है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे, वायकॉम 18, और Jio स्टूडियो ओह माय गॉड 2 हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार अक्टूबर 2021 में मध्य प्रदेश गए थे इसके बाद, उन्होंने फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर को शेयर किया था और लिखा था. “करता करे ना करे शिव करे सो होए। OMG2 अब कितनी सफल होती है। लोग शिव के अवतार में अक्षय कुमार को कितना पसंद करते है ये तो फिल्म रिलिज होने के बाद ही पता चलेगा।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular