Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessलो जी अब गाय के गोबर से बन रही टाइल्स, घर रहेगा...

लो जी अब गाय के गोबर से बन रही टाइल्स, घर रहेगा ठंडा, बिज़नेस से हो रही लाखों की कमाई

गोबर के कई सारे फायदे हैं जिसके बारे में हर कोई जानता हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आप उसी गोबर का इस्तेमाल करके घर के लिए टाइल्स बना सकते हैं। हां बिल्कुल आपको सुनकर आश्चर्य चकित होगा परंतु ऐसा हो रहा है। गोबर के उपले भी शहरों में अच्छी कीमत में बेचे जाते हैं। गाँवों में भी सवामणी के समय गोबर के उपले जलाये जाते हैं। गाय के गोबर से बने उपलों पर ही भगवान् की ज्योत ली जाती है।

- Advertisement -

कुछ लोग गाय के गोबर से घर के लिए टाइल्स बनाकर काफी अच्छा कमाई कर रहे है और गोबर से बने टाइल्स देखने में भी अच्छा होता है। और यह आपके घर को भी ठंडा रखने में काफी मदद करता है। गोबर से बने टाइल्स को आप ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

गोबर टाइल्स कीमत

गोबर से बने टाइल्स के कई फायदे हैं एक तो यह दिखने में साधारण टाइल्स जैसे ही है। परंतु यह घर के तापमान को ठंडा रखने में मदद करता है। यदि गोबर से बने टाइल्स के बारे में बताएं तो यह टाइल्स बाजार में अच्छे कीमत पर बिकते हैं।

- Advertisement -

जो कंपनियां गोबर से टाइल्स बनाती है वह सबसे पहले किसानों से कम कीमत पर गोबर को खरीदते हैं। उसके बाद उसे मशीन में डाल कर उसे मशीन से प्रोसेस करके गोबर से बने टाइल्स बनाते है। परंतु छत्तीसगढ़ में कुछ महिलाएं एक साथ मिलकर हाथों से गोबर से बना टाइल्स बनाती है।

गोबर से बनी टाइल्स

भारत में गाय के साथ-साथ गाय के गोबर को भी सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। गाय के गोबर का इस्तेमाल सदियों से चला आ रहा है। लोग पहले के समय में भी अपने कच्चे मकानों में गाय के गोबर का इस्तेमाल करते थे। कुछ रिपोर्ट के अनुसार यदि आप गर्मियों के समय में अपने घर पर गोबर से बना हुई टाइल्स को लगाते हैं, तो आपके घर का तापमान बाहर से काफी ठंडा रहता है।

- Advertisement -
THS
THShttp://tazahindisamachar.com
ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत में बेहतरीन ख़बरों का स्त्रोत है। हमारी वेबसाइट का मकसद सभी को रियल टाइम न्यूज़ प्रोवाइड कराना है। इंडिया में सभी राज्यों के राजनैतिक घटनाक्रम के साथ सोशल जगत पर भी फोकस बनाए रखना ध्येय है। देश विदेश की ख़बरों से भरी यह वेबसाइट आपको मनोरंजन की ख़बरें भी देती रहती है। ऑटोमोबाइल और गैजेट से जुडी हर पल की अपडेट आपको मिलती रहती है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और गुजरात सहित देशभर के हिंदी भाषी राज्यों को हर खबर तक पहुंचाने की कोशिश करना भी उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular