Wednesday, December 31, 2025
HomeEntertainmentहरियाणा के सिंगर राजू पंजाबी ने दुनिया को कहा अलविदा, हिसार के...

हरियाणा के सिंगर राजू पंजाबी ने दुनिया को कहा अलविदा, हिसार के निजी अस्पताल में ली आखरी सांस

हरियाणा के पॉपुलर सिंगर राजू पंजाबी का हिसार के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे कई दिन से बीमार चल रहें थे। राजू सिंगर के निधन के बाद हरियाणा की म्यूजिक इंड्रस्टी को बड़ी क्षति पहुंची है तथा राजू पंजाबी के फैंस को भी उनके आकस्मिक निधन से गहरा सदमा लगा है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि राजू पंजाबी हरियाणा के हिसार के आजाद नगर में अपने परिवार के साथ रहते थे। उन्हें अचानक पीलिया हो गया था। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ट्रीटमेंट के चलते वे स्वस्थ भी हो गए थे लेकिन फिर से वे एक बार और बीमार हो गए।

जिसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजू पंजाबी की तीन बेटियां भी हैं। राजू के निधन के बाद उनके परिजन अस्पताल पहुंच रहें हैं। बताया जा रहा है की उनका अंतिम संस्कार ऊके गांव रावतसर में किया जाएगा।

- Advertisement -

गायिकी में बनाई थी पहचान

राजू पंजाबी ने हरियाणा म्यूजिक इंड्रस्टी में गायिकी में अपनी पहचान बनाई थी। वे हरियाणा के अलावा राजस्थान तथा पंजाब का भी एक जाना माना चेहरा थे। 40 की उम्र में उन्होंने कई अच्छे गाने म्यूजिक इंड्रस्टी को दिए। जिनमें अच्छा लागे से, सॉलिड बॉडी, मीठी बोली तथा लास्ट पेग आदि गाने शामिल हैं। सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती थी।

12 अगस्त को रिलीज हुआ था आखरी गाना

बता दें कि 12 अगस्त को राजू पंजाबी का आखरी गाना रिलीज हुआ था। उस समय वे अस्पताल में भर्ती थे। इस गाने के बोल “आपसे मिलकर यारो हमकों अच्छा लगा था” थे। बताया जा रहा है कि इस गाने को बनने में करीब 2 साल का समय लगा था।

 

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular