Wednesday, December 31, 2025
HomeAutomobileMahindra Electric Cars: महिंद्रा की 4 नई इलेक्ट्रिक कारें मचा रही है...

Mahindra Electric Cars: महिंद्रा की 4 नई इलेक्ट्रिक कारें मचा रही है धूम,इसकी फीचर्स के साथ कीमत को देख खरीदने की लगी होड़

भारत में तेजी से बढ़ रहे डीजल पेट्रोल के दामों को देखते हुए इस समय दिन ब दिन इलेक्ट्रिक वर्जन की कारों का मार्केट बाजार बढ़ता जा रहा है. जिसमें कई बड़ी कपंनियों नें अपनी दमदार कारों को मार्केट में उतारा है जिनके बीच महिंद्रा एडं महिंद्रा भी ईवी भी इसी रेस में शामिल हो चुकी है। महिन्द्रा ने अभी एक ही इलेक्ट्रिक कार XUV 400 से इस रेस की शुरात की है। लेकिनआने वाले समय में महिंद्रा एडं महिंद्रा कंपनी भारत में चार नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

- Advertisement -

महिंद्रा ने 15 अगस्त के खास मौके पर इलेक्ट्रिक थार का लुक पेश किया था, जिसे जल्द ही आने वाले कुछ सालों में लॉन्च किया जाना है। इसके साथ बोलेरो, स्कॉर्पियो और XUV.e8 जैसी इलेक्ट्रिक कारें भी दस्तक देंने वाली है।  आइए जानते है इसके बारे में..

Mahindra xuv.e8

महिंद्रा जल्द ही अपने XUV 700 के इलेक्ट्रिक वेरिएंट xuv.e8 को पेश करने वाली है। इस ईवी का कॉनसेप्ट यूके के एक ऑटो फेस्ट में पेश किया जा चुका है। इस कार में 80kWh की दमदार बैटरी दी गई है। जिसमें 230 से 350bhp की पावर देने वाला इंजन मिल सकता है. उम्मीद लगाई जा रही है कि महिंद्रा इसको 30 लाख रुपये की कीमत के साथ दिसंबर तक लॉन्च कर देगी।

- Advertisement -

Mahindra Thar.e

महिंद्रा ने अपने ग्लोबल FutureScape इवेंट मे Thar.e का कॉनसेप्ट पेश किया था। इस थार में 5 डोर वाला फ्यूचरिस्टिक लुक दिया जा सकता है. महिंद्रा इस कार को मार्च 2026 तक भारत के मार्केट में पेश कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक थार की कीमत 20-25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।

Scorpio.e और Bolero.e

महिंद्रा ने 15 अगस्त के खास मौके पर Scorpio और Bolero के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को जल्द ही भारत में लाने की घोषणा की है। Scorpio और Bolero.e साल 2026 तक भारत में लॉन्च होंगी। इसके अलावा Thar.e की तरह Scorpio.e और Bolero.e का लुक भी पेट्रोल और डीजल वाले मॉडल से काफी अलग दिखाई देगा।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular