Wednesday, December 31, 2025
HomeAutomobileदिल थाम कर जान लें दुनियां की सबसे महंगी बाइक्स के बारे...

दिल थाम कर जान लें दुनियां की सबसे महंगी बाइक्स के बारे में, कीमत और फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश

आपको बता दें कि दुनिया भर में ऐसी कई बाइक्स हैं। जिन्हें ख़ास तरीके से निर्मित किया जाता है। इसी कारण ये दुनिया की सबसे महंगी बाइक्स होती हैं। आम लोगों द्वारा इन्हें खरीदना तथा चलाना एक प्रकार से सपना ही होता है। खैर आअज हम आपको इनके बारे में यहां बता रहें हैं।

- Advertisement -

Yahama Roadstar Nehmesis

आपको बता दें कि यह बाइक गोल्ड प्लेटेड है। इसकी कीमत करीब 4.14 करोड़ रुपये है। इस बाइक का नाम भी दुनिया की सबसे महंगी बाइकों में आता है। यह एक 2.5-मीटर क्रूजर बाइक है। इसको बीएमएस चॉपर्स ने डिजाइन किया है। इसका नाम बीएमएस के मालिक सैम नेहम के नाम पर रखा गया है।

AJS E95 Porcupine

आपको बता दें कि इसकी कीमत करीब 559 करोड़ रुपये है। इसके पावरट्रेन में 500cc का इंजन लगा हुआ है। इसकी पूरी दुनिया में सिर्फ चार यूनिट ही हैं। इस बाइक को करीब 60 वर्ष पहले निर्मित किया गया था इसलिए यह आज काफी दुर्लभ है। इस बाइक में आपको 500cc का इंजन दिया गया है।

- Advertisement -

Lauge Jensen Goldfinger

इस बाइक में गोल्ड प्लेटेड तथा डायमंड लगे हुए फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। इसकी कीमत 7.03 करोड़ रुपये के आसपास है। इस बाइक को प्रसिद्ध कस्टमाइज़र डेनिश मोटरबाइक ने डिजाइन किया है। इस बाइक में आपको 1,807cc का ट्विन सिलेंडर इंजन दिया जाता है। जो की 3200rpm पर 90hp की पावर को उत्पन्न करता है।

cosmic Starship Harley Davidson

इसकी कीमत करीब 8.25 करोड़ रुपये है। इसको खरीदने के लिए आपको ए-लिस्ट स्टार भी होना पडेगा। इस बाइक को जैक आर्मस्ट्रांग ने डिजाइन किया है। इस डिजाइन आर्ट को कॉस्मिक एक्स्टेंशियलिज्म कहा जाता है।

Medusa

यह दुनिया की सबसे महंगी बाइक है। कीमत के मामले में यह पहले नंबर पर आती है। इसका नाम प्राचीन ग्रीक कथाओं के मेडुसा राक्षस के नाम पर रखा गया है। इस बाइक में आपको 1.8-लीटर V-Twin इंजन दिया जाता है। इसको टीटी कस्टम चॉपर्स ने बनाया है। इसकी कीमत करीब 8.27 करोड़ रुपयेके आसपास है। इस बाइक का ज्यादातर हिस्सा सोने का बना हुआ है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular