Tuesday, December 30, 2025
HomeIndiaकर्मचारियों को दिवाली से पहले सरकार ने बड़ी खुशखबरी, बोनस का किया...

कर्मचारियों को दिवाली से पहले सरकार ने बड़ी खुशखबरी, बोनस का किया ऐलान, जानें कितना होगा फायदा

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दे दिया है। आपको बता दें कि सरकार ने गैर-राजपत्रित (नॉन गैजेटेड) ग्रुप बी और ग्रुप सी कर्मचारियों के लिए बीते मंगलवार को नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस की घोषणा कर दी है। इन कर्मचारियों को 1 माह के वेतन के बराबर पैसा बोनस के रूप में मिलेगा।

- Advertisement -

इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

आपको बता दें कि यह बोनस ग्रुप B और ग्रुप C के अंतर्गत आने वाले non-gazetted employees को दिया जाएगा। ये वे कर्मचारी होते हैं जो किसी भी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम में नहीं आते हैं। आपको बता दें कि Adhoc Bonus का लाभ अर्ध सैनिक बलों के कर्मचारियों को भी मिलता है। इसके अलावा जो कर्मचारी अस्थाई हैं उनको भी इसका ला बह दिया जाता है।

इस हिसाब से मिलेगा बोनस

कर्मचारियों की एवरेज सैलरी, गणना की उच्चतम सीमा के अनुसार जो भी कम हो। उसके आधार पर बोनस को जोड़ा जाता है। 30 दिन का मासिक वेतन करीब 1 माह की सैलरी के बराबर होता है। यदि किसी कर्मचारी को 18 हजार रुपये सैलरी मिल रही है तो उसका 30 दिन का वेतन लगभग 17,763 रुपये होता है। इस हिसाब से 7000*30/30.4= 17,763.15 रुपए (17,763 रुपए) उस कर्मचारी का बोनस बनेगा।

- Advertisement -

यह है बोनस पाने की पात्रता

आपको बता दें कि सरकार के इस बोनस का लाभ सिर्फ वे ही कर्मचारी ले पाएंगे। जो की 31 मार्च 2023 तक सर्विस में रहें हैं। जिन्होंने साल 2022-23 के दौरान कम से कम 6 माह की ड्यूटी दी है। एडहॉक बेस पर नियुक्त अस्थाई कर्मचारियों को भी यह बोनस मिलेगा हालांकि सर्विस में कोई ब्रेक नहीं होना चाहिए।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular