Wednesday, December 31, 2025
HomeGadgetsRedmi ने 12GB रैम के साथ iphone को दी टक्कर, 50 MP...

Redmi ने 12GB रैम के साथ iphone को दी टक्कर, 50 MP कैमरे के साथ दिल जीत रहा है यह फोन

Redmi को किफायती दामों में बेहतरीन फीचर्स के फोन के लिए जाना जाता है। हालही में इस कंपनी ने अपना एक धांसू फोन लांच किया है। जिसका नाम Redmi Note 12 Pro 5G है। इस फोन में आपको 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जाती है। इसके अलावा इसमें कई अन्य धांसू फीचर्स दिए जा रहें हैं। आज हम आपको इसी फोन के बारे में विस्तार से बता रहें हैं।

- Advertisement -

Redmi Note 12 Pro 5G के फीचर्स

इस फोन में आपको 6.67 इंच का फुल-एचडी (1080×2400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी जाती है। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दी गई है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

Redmi Note 12 Pro 5G का कैमरा

इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766 लेंस दिया गया है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर इसमें दिया गया है। 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा इसमें दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में आपको 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जाती है जो की 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

- Advertisement -

Redmi Note 12 Pro 5G की कीमत

इस फोन का नया वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 28,999 रुपये है। इसको आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

इसमें आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का एक अन्य वेरिएंट भी दिया जाता है। जिसकी कीमत 23,999 रुपये है। इसके अलावा इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular