Wednesday, December 31, 2025
HomeAutomobileबेहद किफायती दाम में ले आएं Electric Honda Activa, 280km रेंज के...

बेहद किफायती दाम में ले आएं Electric Honda Activa, 280km रेंज के साथ मिल रहें हैं झन्नाट फीचर्स

वर्तमान समय में आम जनता इलेक्ट्रिक वाहनों की और रुख कर रही है। बढ़ते पेट्रोल के दाम भी इसी का एक कारण बताये जा रहें हैं। इसी कारण अब विभिन्न कंपनियां भी इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रोडक्शन तेजी से करने लगी हैं।

- Advertisement -

इसी क्रम में भारत की बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा भी अब अपने वाहनों को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लांच करने जा रही है। आपको बता दें कि अक्टूबर 2023 से लेकर सितंबर 2024 के बीच होंडा के दो प्रोडक्ट लांच होंगे। जिनमें से एक Honda Activa Electric भी हो सकता है।

280 किमी की मिलेगी रेंज

आपको बता दें कि Honda Activa Electric में आपको दमदार मोटर के साथ साथ बेहतरीन क्वालिटी का बैटरी पैक भी दिया जाएगा। हालांकि अभी इसके वाहन के बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन जानकार लोगों का मानना है कि Honda Activa Electric में आपको 280 किमी की रेंज उपलब्ध कराई जायेगी।

- Advertisement -

Honda Activa Electric के ख़ास फीचर्स

इसमें आपको काफी एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें डिजिटल टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिंग फीचर्स और स्क्रीन अलर्ट जैसे फीचर्स आपको दिए जाएंगे। क्रूज कंट्रोल, म्यूजिक प्लेयर, स्पीकर रिमोट अनलॉक, यूएसबी चार्जर, टेलीस्कोपिक सस्पेंशन की सुविधा भी दी जायेगी .इसके अलावा एलॉय व्हील्स और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स भी आपको दिए जा सकते हैं।

कीमत तथा लांचिंग

आपको बता दें कि होंडा अपने दोनों वाहनों की 1.15 लाख संयुक्त यूनिट बनाने पर विचार कर रही है। यह कंपनी 2026-27 तक ज्यादा से ज्यादा EV वाहन बनाने का कार्य शुरू करेगी। इसके अलावा कंपनी उत्पादन इकाइयों को 10 लाख तक बढ़ा सकती है। जहां तक इसकी कीमत की बात है तो बता दें कि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन जानकारों का मानना है कि Honda Activa Electric को अन्य कंपनियों की अपेक्षा काफी किफायती दामों पर लांच किया जाएगा।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular