Wednesday, December 31, 2025
HomeSportsश्रेयस ने लगाया वर्ल्ड कप में सबसे लंबा छक्का, डर से उठ...

श्रेयस ने लगाया वर्ल्ड कप में सबसे लंबा छक्का, डर से उठ भागी धनश्री और रितिका

टीम इंडिया के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर पिछले कई दिनों से बड़ी पारी नहीं खेल पा रहें थे। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वे अलग ही लय नजर आये। शुरुआत से ही श्रेयस अय्यर श्रीलंका के गेंदबाजों पर भारी पड़ गए। उनके कारण ही टीम इंडिया 350 के स्कोर को पार कर पाई। हालांकि अय्यर अपने शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने वर्ल्ड कप का सबसे लंबा छक्का लगाया। उन्होंने 56 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली।

- Advertisement -

लगाया 106 मीटर का छक्का

36वें ओवर की चौथी गेंद कसुन रजिथा ने अय्यर की रडार में फेंक दी। अय्यर ने ताकत के साथ बल्ले को घुमाया। जिसके बाद में गेंद लॉन्ग ऑन के ऊपर से लंबे छक्के के लिए बाउंड्री लाइन के बाहर की और निकल गई। अय्यर ने इस वर्ल्ड कप में लंबा छक्का मारने के मामले में ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि उनके नाम 104 मीटर का छक्का लगाने का रिकॉर्ड़ है।

स्टैंड्स में मच गई खलबली

आपको बता दें कि अय्यर के छक्के से स्टैंड्स में खलबली मच गई थी। असल में गेंद उस और गई थी जहां पर कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका समेत अन्य खिलाड़ियों की पत्नियां बैठीं हुई थीं। स्पिनर युजवेंद्र चहल भी अपनी पत्नी धनश्री के साथ में वहीं बैठे थे। अय्यर ने जब छक्का मारा तो धनश्री अपने स्थान से अचानक खड़ी हो गई। इसी समय रितिका भी अपनी चेयर से उठकर दूसरी और भाग निकली। गेंद उनके स्टैंड के ऊपर वाली दीवार के ऊपर लगी और वहीं गिर गई।

- Advertisement -

भारत को मिली बड़ी जीत

भारतीय बल्लेबाजों ने वानखेड़े स्टेडियम में खूब रन बनाये तो दूसरी और गेंदबाजों ने भी बढ़िया कहर ढाया। जिसके बाद श्रीलंका को 302 रन से हराकर 7वीं जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। देखा जाये तो रनों के लिहाज से यह विश्वकप में दूसरी सबसे बड़ी जीत तथा भारत की विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ी जीत है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular