Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessधड़ल्ले से बिक रहा नोकिया का ये स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 7 हजार...

धड़ल्ले से बिक रहा नोकिया का ये स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 7 हजार रूपए

NEW DELHI: भारत में एक जमाने में मोबाइल फोन का मतलब ही नोकिया होता था। नोकिया कंपनी भारत में एकदम टॉप पर पहुंच चुकी थी लेकिन अचानक जैसे ही स्मार्ट फोन इंडस्ट्री ने ग्रो करना शुरू किया तो, धीरे-धीरे नोकिया का सफाया होता चला गया। लेकिन अब एक बार फिर नोकिया ने भारत में अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। नोकिया ने एक के बाद एक शानदार फोन लॉन्च करके प्रतिद्वंदी कंपनियों को ख़ासी टक्कर दे रही है।

- Advertisement -

Nokia C2 2nd Edition भारत में धूम मचा रहा है। इसकी लोकप्रियता का कारण इसके शानदार फीचर्स के साथ इसकी कम कीमत भी है। यह फोन 5MP कैमरे, 5.7 इंच स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ आता है। साथ ही फोन की कीमत 7,000 रुपए से भी कम रखी गई है। चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स के बारे में

Nokia C2 2nd Edition स्पेसिफिकेशन

नोकिया के इस फोन में आपको 5.7 इंच की IPS स्क्रीन मिल जाती है। जिसका रेजोल्यूशन 960×480 पिक्सल है। यह बजट स्मार्टफोन 1GB और 2GB रैम ऑप्शन में आता हैं।आपको इस फोन में 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई हैं, साथ ही एडिशनल स्टोरेज के लिए इसमें micro SD स्टॉल भी दिया गया है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 11 Go Edition पर चलता हैं। वहीं प्रोसेसर की बात करे तो इस फोन में MediaTek क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 1.5Ghz पर क्लॉक करता है।

- Advertisement -

सिक्योरिटी के लिए इस फोन में आपको फेस अनलॉक की फैसिलिटी दी गई है, हालांकि इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर नही दिया गया हैं। इसमें आपको 5 मेगापिक्सल का एलइडी फ्लैश के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है।

कनेक्टिविटी के बारे में बताएं तो, इस फोन में आपको डुएल सिम सपोर्ट, 4G LTE, 1 micro SB Port, 2.4GHz wifi, GPS, or 3.5 मिमी ऑडियो जैक जैसे शानदार फीचर्स मिल जाते हैं। इसका हैंडसेट सिंगल सिम वर्जन में आता है।

Nokia C2 2nd Edition कीमत

यूरोप में नोकिया C2 2nd एडिशन स्मार्टफोन की कीमत 79 यूरो यानी 6,540 रुपए रखी गई है। Nokia ने इंडिया में वैसे तो धमाकेदार वापसी की है। लेकिन इंडियंस की पसंद अभी भी सस्ते मोबाइल ही है। यह फोन दो कलर ऑप्शन गिरे और ब्लू में उपलब्ध होगा। सस्ता, सूंदर और टिकाऊ पर ही इंडियंस भरोसा करते हैं। नोकिया के सस्ते मोबाइल तो धड़ल्ले से बिक रहे हैं।

- Advertisement -
THS
THShttp://tazahindisamachar.com
ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत में बेहतरीन ख़बरों का स्त्रोत है। हमारी वेबसाइट का मकसद सभी को रियल टाइम न्यूज़ प्रोवाइड कराना है। इंडिया में सभी राज्यों के राजनैतिक घटनाक्रम के साथ सोशल जगत पर भी फोकस बनाए रखना ध्येय है। देश विदेश की ख़बरों से भरी यह वेबसाइट आपको मनोरंजन की ख़बरें भी देती रहती है। ऑटोमोबाइल और गैजेट से जुडी हर पल की अपडेट आपको मिलती रहती है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और गुजरात सहित देशभर के हिंदी भाषी राज्यों को हर खबर तक पहुंचाने की कोशिश करना भी उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular