Tuesday, December 30, 2025
HomeMiscellaneous india66 साल की बुजुर्ग महिला ने मोपेड चलाकर पूरी की 600 किमी...

66 साल की बुजुर्ग महिला ने मोपेड चलाकर पूरी की 600 किमी की यात्रा, बनी बड़ी मिसाल

नई दिल्ली: कहते है कि किसी भी काम को सीखने की कोई उम्र नही होती। बस यदि दिल में कुछ करने का जज्बा होतो, एक लंगड़ा भी पहाड़ लांघ जाता है। ऐसा ही एक नजारा  मध्यप्रदेश के नीमच मेंदेखने को मिला, जहां एक बुजुर्ग महिला ने अपने शहर का एक बड़ा रिकार्ड तोड़ा है उनकी एनर्जी को देख आज के बूढ़े भी नतमस्तक हो रहे है।

- Advertisement -

अक्सर इंसान 60 की उम्र पार करते ही शरीर से लाचार होने लगता है। कुछ करने का बल शरीर मे नही रह जाता है। लेकिन पुरूषों को भी मांत देकर आगे बढ़ रही यह 66 साल की बुजुर्ग महिला  एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आ रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 66 साल की सोहनबाई ने मोपेड चलाकर 600 किमी की यात्रा पूरी की है। जो भी उन्हें  रास्ते में लूना चलाते देख रहा है  हैरान हुए जा रहे है।

म.प्र. के नीमच में रहने वाली ये बुजुर्ग महिला पूरे जोश और शौक के साथ लूना मोपेड चलाती हैं। और इसी शौक के चलते वो लूना से अब तक 600 किमी की यात्रा पूरी कर चुकी है. नीमच से राजस्थान के रामदेवरा तक की यह यात्रा वो कई सालों से कर रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, सोहनबाई नीमच जिले के मानसा तहसील की रहने वाली हैं। और वो लूना से दूध बेचने का काम करती हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो roxstaraarya नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- मध्य प्रदेश के नीमच से रामदेवरा 600 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा सफर अकेली तय करती हुई जय बाबा रामदेव जी की…

वायरल हो रहे वीडियो में आप खुद ही देख सकते है कि सोहनबाई किस तरह से पूरे मजे के साथ लोगों के बीच डांस करते हुए लोगों को खुश करती नजर आ रही है। उनके साथ और लोग भी डांस करते नज़र आ रहे हैं। इसके बाद सोहनवाई अपनी लूना स्टार्ट करती है और पने नए पड़ाव की ओर निकल पड़ती है। इस वीडियो को अबतक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। जिस पर लोग उके जोश की सरहाना करते नजर आ रहे है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular