Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessसोने के दाम में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जान लें...

सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जान लें आज का ताजा भाव

पिछले 2 सप्ताह की बात करें तो सोने तथा चांदी के दामों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले सप्ताह सोने के दाम 64 हजार तक पहुंच गए थे। लेकिन इस सप्ताह सोने के भाव में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। जो आम लोगों के लिए ख़ुशी की बात है। अतः यदि आप सोने की खरीदारी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए सही समय है। जानकार लोगों के मुताबिक आने वाले समय में सोने के दाम बढ़ने की संभावना है।

- Advertisement -

सोने के ताजा भाव

आपको बता दें कि 8 दिसंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम 62780 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। जब की बीते गुरुवार यह भाव 62670 रुपये प्रति 10 ग्राम का था। यदि 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की बात करें तो इसका भाव 57550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जब की गुरूवार को इसका भाव 57,450 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

चांदी भी हुई सस्ती

पिछले सप्ताह में चांदी के भाव में भी काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। आज की बात करें तो चांदी 1 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है। वर्तमान में चांदी 77,200 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रही है। जब की पहले यह 78,200 रूपए प्रति किलो के भाव में बिक रही थी।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

  • पटना में 24 कैरेट सोना 62,930 तथा 22 कैरेट सोना 57,600 प्रति 10 ग्राम।
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 62,930 तथा 22 कैरेट सोना 57,700 प्रति 10 ग्राम।
  • मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में 24 कैरेट सोना 62,830 तथा 22 कैरेट सोना 57,600 प्रति 10 ग्राम।
  • नोएडा में 24 कैरेट सोना 62,930 तथा 22 कैरेट सोना 57,700 प्रति 10 ग्राम।
  • मुंबई में 24 कैरेट सोना 62,780 तथा 22 कैरेट सोना 57,550 प्रति 10 ग्राम।
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोना 62,780 तथा 22 कैरेट सोना 57,550 प्रति 10 ग्राम।
- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular