आज के समय में इंटरनेट जितनी बड़ी पावर है उतनी ही कमजोरी भी है। दुनिया की हर छोटी से लेकर बड़ी जगहों में हर कोई इसका प्रयोग कर रहा है। इंटरनेट में आपको हर तरह के कंटेंट और वीडियो देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया में अभी हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दो स्कूली छात्राओं के जबरदस्त लड़ाई कर रही है।
आपने देखा होगा कि अक्सर लोग मेट्रो, ट्रेन, बस या फिर पब्लिक प्लेस में किसी भी बात पर झगड़ा करते रहते हैं। और कुछ लोग उन्हीं लड़ाइयों का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में डाल देते हैं। एक ऐसा ही इन स्कूली छात्राओं की लड़ाई का वीडियो इन दिनों लोगों को हैरान कर रहा है। जिसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियां स्कूल ड्रेस पहनें हुए हैं, और एक-दूसरे से बुरी तरह लड़ते और मारते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों लड़कियों ने ग्रे कलर के सूट पर सफेद रंग दुपट्टे पहने हुए हैं। वीडियो में दिख रहा है की दोनों एक-दूसरे के बाल नोच रही हैं, तो कभी एक-दूसरे को धक्का दे रही हैं। इन दोनों को छुड़ाने के लिए लोग उनके बीच में आते नजर आ रहे हैं, लेकिन दोनों लड़कियां एक-दूसरे से लड़ना बंद ही नहीं कर रहीं हैं।
Kalesh b/w Two College girls on Road with music
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 8, 2023
pic.twitter.com/s9A1Td0pnT
बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसको देखने के बाद यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। आपको हैरानी होगी कि इस 32 सेकंड के वीडियो को अब तक 1 लाख 41 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, तो वहीं एक हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए लड़कियों का मजाक भी बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हर लड़की के झगड़े में बालों का आना पर्मानेंट है’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लड़ाई पर बैकग्राउंड म्यूजिक सूट कर रहा है।