Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileतेज बारिश में Kajal Raghwani को Khesari Lal करते रहे Kiss, साड़ी...

तेज बारिश में Kajal Raghwani को Khesari Lal करते रहे Kiss, साड़ी के पल्लू ने मचाया हड़कंप

बिहार, यूपी समेत अब पूरे देश में लोग भोजपूरी गानों को खूब पसंद करते हैं। लोगों को भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भी खूब पसंद आती है, और दोनों की मूवी और गानों के लिए दर्शक हमेशा ही इंतजार करते रहते हैं। खेसारी और काजल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद है। इस जोड़ी ने दर्शकों का भी खूब मनोरंजन किया है, इसलिए दोनों की जोड़ी हिट मानी जाती है।

- Advertisement -

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया हुआ है और एक से बढ़कर एक सुपरहिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। दोनों के ऑनस्क्रीन रोमांस से लोगों के पसीने तक छूट जाते हैं। बता दें कि इनकी जोड़ी के रियल लाइफ रोमांस भी खूब चर्चा का विषय बना रहा है। ऐसा कई बार सुनने में आया कि दोनों रियल लाइफ में एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

आपको बता दें कि इस समय काजल राघवानी और खेसारी लाल का एक पुराना गाना ‘छतरी जल्‍दी लगावा ना’ को यूट्यूब पर खूब देखा और लाइक किया जा रहा है। इस गाने के वीडियो में दोनों बारिश में खूब रोमांस करते नजर आ रहे हैं। ये हॉट रोमेंटिक वायरल गाना फिल्म ‘इंतकाम’ का है। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो इसने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचाया था। ‘छतरी जल्‍दी लगावा ना’ गाने को ‘वेब म्‍यूजिक भोजपुरी’ चैनल पर लॉन्च किया गया था। जिसको लोगों ने अब तक 47 म‍िलियन से अध‍िक बार देख लिया है।

- Advertisement -

यह गाना फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने एक एक साथ मिलकर गया है। इस रोमेंटिक सॉन्ग के लिरिक्स को प्‍यारे लाल यादव ने लिखा है, जबकि इस गाने को बेहतरीन बनाने वाले संगीत को अविनाश झा ‘घुंघरू जी’ ने दिया है।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular