Wednesday, December 31, 2025
HomeIndiaपुलिस की गिरफ्त में आया गोगामेड़ी हत्याकांड का मास्टरमाइंड संपत नेहरा, सलमान...

पुलिस की गिरफ्त में आया गोगामेड़ी हत्याकांड का मास्टरमाइंड संपत नेहरा, सलमान खान की कर चुका है रेकी

आपको बता दें कि राजस्थान के सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य मास्टरमाइंड संपत नेहरा को पंजाब की पटियाला पुलिस ने रिमांड पर लिया है। बीते शनिवार की रात को संपत नेहरा को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को उसकी 4 दिन की रिमांड पर भेजा है। अब पुलिस उससे हथियारों की तस्करी के बारे में बात करेगी।

- Advertisement -

बता दें कि कुछ समय पहले उसको पुलिस ने उसके गैंग के कुछ मेम्बर्स के साथ गिरफ्तार किया था। नेहरा की प्रोफ़ाइल हाईप्रोफाईल गैंगस्टर दर्ज होने के चलते पुलिस ने उसको लाने की बात को सीक्रेट रखा था और संपत नेहरा को बुलेट प्रूफ गाड़ी में कोर्ट परिसर में लाया गया था।

AK47 मंगवाने का हुआ खुलासा

आपको पता होगा ही कि 5 दिसंबर को राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में पता लगा की इस हत्या के पीछे संपत नेहरा ही मुख्य मास्टरमाइंड था। इस मामले में 5 माह पहले ही पंजाब पुलिस ने राजस्थान पुलिस को इनपुट भी भेजा था।

- Advertisement -

जिसमें कहा गया था कि संपत नेहरा से हथियारों की तस्करी में पूछताछ की गई थी और उसके निशाने पर अब सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हैं। उसके उस समय यह भी बताया था कि गोगामेड़ी की हत्या के लिए उसने AK47 का इंतजाम भी कर लिया था। पुलिस का कहना है कि विदेश में बैठे गैंगेस्टर रोहित गोदारा के कहने पर ही उसने शूटर अरेंज कर गोगामेड़ी की हत्या को अंजाम दिया था।

सलमान खान को मारने पहुंचा था संपत

पुलिस के मुताबिक संपत लारेंस गैंग का करीबी है और लारेंस के कहने पर ही वह सलमान को मने भी पहुंचा था। लारेंस ने ही संपत ही सलमान की सुपारी दी थी। प्लॉन के मुताबिक वह मुंबई पहुंचा था और उसने सलमान के अपार्टमेंट गैलेक्सी की रेकी भी की थी। संपत ने मौका देखकर सलमान को गोली मारने का प्लॉन बनाया था हालांकि उसके पास कम रेंज की पिस्तौल थी और सलमान हमेशा बॉडीगार्ड से घिरे रहते थे। इसी कारण हमला नाकाम होने की संभावना देख कर लारेंस ने इस प्लॉन को कैंसिल करा दिया था।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular