Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessनीलगाय से लेकर जंगली जानवरो से कैसे करें खेतों की सुरक्षा, जानिए...

नीलगाय से लेकर जंगली जानवरो से कैसे करें खेतों की सुरक्षा, जानिए इन्हें भगाने के अचूक उपाय

नई दिल्ली। हमारा देश कृषि प्रधान देश है जहां हर राज्य में बड़ी ही तदाद में खेती की जाती है। कृषि प्रधान इस देश में किसान तब बहुत खुश होता है जब उसकी लहलहाती फसल उसकी किस्मत को जगाने के लिए अच्छी पैदावार कर जाती है। लेकिन कभी कभी मौसम की खराबी के चलते किसान की मेहनत पर पानी फिर जाता है। या फिर  कभी जंगली जानवरों के खेतों में घुसने से फसलें  बर्बाद हो जाती है। जिससे किसान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ जाता ता है। यदि आप भी अपने खेतो में घुस रहे जंगली जानवरों से परेशान है तो आज हम आपको ऐसे नुस्खे बताने जा रहे है जिससे आप इन जानवरो को भगाकर अपनी फसल की रक्षा कर सकते हैं।

- Advertisement -

टार्च की सहायता से करें जगंली जानवरो से सुरक्षा

यदि आप जगंली जानवरो से काफी परेशान है तो खेतो से इनकी दूरियां बनाने के लिए आप मात्र ₹15 में एक टॉर्च खरीदकर घर ले आएं। इसके लिए आप सोलर टॉर्च लेगें तो ज्यादा फायदा होगा, इससे आपको बार बार सेल बदलना नही पड़ेगा। अब आपको अपने खेत में एक 8 फीट का लंबा डंडा खड़ा करना है और 3 से 4 फीट की दूरी पर एक छड़ी बांध देनी है।

अब इस छड़ी में आपको रस्सी बांधकर टॉर्च लटका देना है और टॉर्च का वजन बढ़ाने के लिए नीचे प्लास्टिक का डब्बा बांध सकते हैं। जिस हवा चलने पर टॉर्च फसल के बीच न फंसे बल्कि हिलती रहे।

- Advertisement -

जब हवा चलेगी और टॉर्च फसल के बीच में हिलती हुई नजर आएगी तो जंगली जानवरों को ऐसा लगेगा जैसे खेत में कोई इंसान है और स उपाय को करने से आपके खेत के आसपास की भी जगंली जानवर फटक नही सकते है। इससे आप अपनी फसल की रक्षा कर सकते हैं।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular