श्रीराम अपने मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा प्रतिष्ठित होने के बाद काफी लोग उत्साहित हैं। कहीं लोग टेस्ला कार की लाइट से राम शब्द को हाईलाइट करते नजर आ रहें हैं तो कहीं पर लोग बिस्किट से राम शब्द की रेप्लिका को बना रहें हैं। इसी बीच एक युवा ने अपने स्केट डांस से लोगों के दिल को जीत लिया है।

वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें की इस समय सोशल मीडिया भी राममय हो चुका है। यहां पर श्रीराम को लेकर कई प्रकार के पोस्ट तथा वीडियो वायरल हो रहें हैं। आपने ऐसे कई वीडियो देखें भी होंगे लेकिन आज हम आपको एक अलग ही वीडियो के बारे में बताने जा रहें हैं। विंडोमें आप एक युवा लड़के को देख सकते हैं जिसने सफ़ेद कुर्ता तथा भगवा धोती पहनी हुई है। इस लड़के के पैरों में स्केट्स हैं तथा यह लड़का नदी किनारे किसी घाट पर ‘युग राम राज का आ गया’ भजन पर डांस करता नजर आ रहा है। इस समय सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/C10uQI2IJI_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d2926dfb-0a2e-40d9-8297-e61385d9cb51

कौन है यह लड़का

आपको बता दें की इस लड़के का नाम अजय वर्मा है। अजय का इंस्टाग्राम पर skatersadhak नामक अकाउंट है। जिस पर उन्होंने अपने इस वीडियो को शेयर किया है। अजय हनुमानगढ़ से हैं तथा स्केट्स के राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। इनके नाम स्केट्स पर 140 आसन करने का रिकार्ड भी है। अजय की इस वीडियो को अब तक 61 मिलियन व्यू के साथ 41 लाख लाइक मिल चुके हैं।