Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessआपको कुछ ही समय में करोड़पति बना देंगे बाबा नीम करोली के...

आपको कुछ ही समय में करोड़पति बना देंगे बाबा नीम करोली के दिव्य सिद्धांत, जान लें सीक्रेट नियम

आपको सबसे पहले बता दें की बाबा नीम करोली को भारत ही नहीं बल्कि विदेशो में भी महान सिद्ध संत के रूप में जाना जाता है। भारत के अलावा बाबा के भक्त बड़ी संख्या में विदेशी भी हैं। बाबा 20वीं सदी के महान संतो में शुमार रहें हैं। जिनके दर्शन के लिए बड़ी बड़ी हस्तियां लालायित रहती थीं। बाबा के भक्तों में एप्पल कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आदि का नाम लिया जाता है।

- Advertisement -

बाबा के जीवन से बहुत से चमत्कार भी जुड़े हैं लेकिन बाबा खुद को एक साधारण भक्त ही मानते थे। बाबा ने अपने समय में काफी कुछ उपदेश के माध्यम से कहा है। इनमें से उनके कुछ बचन धन को लेकर भी हैं। धन के बारे में बाबा नीम करोली के क्या विचार रहें हैं। इस बारे में ही आज हम आपको यहां बता रहें हैं।

बाबा के धन संबंधी उपदेश

1 – प्रत्येक व्यक्ति को खुद ही स्वयं को आर्थिक तौर पर मजबूत करना होता है। लेकिन ध्यान रहें की धनवान वह व्यक्ति नहीं होता है। जिसके पास में अधिक धन होता है बल्कि वह व्यक्ति होता है। जिसका धन अन्य जरूरतमंद लोगों के काम में आता है। ऐसा व्यक्ति ही अपने जीवन में सफल होता है।

- Advertisement -

2 – बाबा नीम करोली के उपदेशो ने बहुत से लोगों के जीवन में मार्गदर्शक का कार्य किया है। धन के इस्तेमाल के बारे में बाबा नीम करोली का कहना है की जिस व्यक्ति को धन का सही से इस्तेमाल करना नहीं आता है। वह कभी धनवान नहीं बन सकता है। अतः पैसे के सही इस्तेमाल का ज्ञान भी होना आवश्यक है।

3 – धन के दुरूपयोग के बारे में बाबा नीम करोली का कहना है की धन का दुरूपयोग नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति पैसे का दुरूपयोग करता है वह कभी धनवान नहीं बन सकता है।

4 – दान के बारे में बाबा के विचार हैं की हर व्यक्ति को दान करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति के अंदर दान करने की आदत होनी चाहिए। जिस व्यक्ति के अंदर में यह सतगुण होता है। वह अपने जीवन में धनवान तथा सफल अवश्य होता है।

5 – बाबा ने धन के संचय के बारे में भी अपने विचार रखें हैं। उनका कहना है की जो व्यक्ति लगातार धन का सिर्फ संचय ही करता रहता है। उसका धन एक दिन नष्ट हो जाता है। अतः धन का संचय नहीं बल्कि सञ्चालन होना चाहिए।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular