Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessट्रेंड में चल रहें हैं सपना चौधरी स्टाइल सूट, पहनते ही खुश...

ट्रेंड में चल रहें हैं सपना चौधरी स्टाइल सूट, पहनते ही खुश हो जाएगा दिल

सपना चौधरी को आज कौन नहीं जानता है। हरियाणा की डांसिंग क्वीन मानी जाने वाली सपना चौधरी के फैंस की संख्या आज करोडो में है। स्टेज डांस से लेकर हिंदी फिल्मों तक में इन्होने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है और लाखों लोगों को अपना फैन बनाया है। सपना चौधरी को एक बेहतरीन डांसर के रूप में जाना जाता है। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी की बड़ी फैन फॉलोइंग है। करोड़ो लोग इनके फैन हैं। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के वीडियो लगातार वायरल होते रहते हैं। बड़ी संख्या में लोग इनके वीडियो को शेयर करते हैं।

- Advertisement -

इंडियन लुक को करती हैं पसंद

सपना चौधरी भी अपने फैंस के लिए अपने फोटोज तथा वीडियो को शेयर करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। बात करें सपना चौधरी के वियरिंग स्टाइल की तो बता दें की वह सबसे ज्यादा इंडियन ट्रेडिशनल कपड़े ही पहनना पसंद करती हैं। अक्सर उन्हें भारतीय परिधानों में ही देखा जाता है। इस समय सपना चौधरी स्टाइल के सूट बाजार में काफी छाए हुए हैं। जिनको महिलाएं काफी पसंद कर रहीं है। आइये अब आपको बता देते हैं सपना चौधरी स्टाइल के इन सूट्स में कौन कौन से सूट सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं।

पेप्लम सूट

सपना चौधरी का पेप्लम सूट आजकल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। यह बाजार में खूब बिक रहा है। महिलाएं इसको काफी खरीद रहीं हैं। आप भी पेप्लम सूट को पहन कर गज़ब का लुक दे सकती हैं।

- Advertisement -

पंजाबी सूट

आज के समय में पंजाबी सूट का काफी प्रचलन बढ़ा हुआ है। पंजाबी सूट का यूज सपना चौधरी भी काफी करती हैं। यदि आप भी सपना चौधरी की ही तरह पंजाबी कुड़ी का लुक खुद को देना चाहती हैं तो आप भी पंजाबी सूट को जरूर ट्राई करें।

वेलवेट सूट

अभी भी मौसम में कुछ सर्दी बनी हुई है। इस मौसम में आप भी सपना चौधरी की तरह साइड फ्रंट कट प्लाजो वेलवेट सूट को वियर कर खुद को जबरदस्त लुक दे सकती हैं। यह आपको काफी क्लासी लुक देगा।

सिल्क सूट

सिल्क सूट 12 महीने चलते हैं। ये हमेशा ही ट्रेंड में रहते हैं। यदि आप लंबे समय से चलते आ रहें ट्रेडिशन को ध्यान में रख कर खुद को बेहतरीन लुक देना चाहती हैं तो आप सिल्क सूट को वियर जरूर करें।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular