Wednesday, December 31, 2025
HomeEntertainmentManisha Rani के डांस के सामने Nora Fatehi का हुआ बुरा हाल,...

Manisha Rani के डांस के सामने Nora Fatehi का हुआ बुरा हाल, मलाइका अरोड़ा भी हो गई हैरान!

नई दिल्ली।छोटे पर्दे पर आने वाले रियलिटी शो बिग बॉस ने ना जाने कितने स्टार्स को एक बड़ी पहचान देकर सुपर स्टार बना दिया है। फिर बात चाहें सनी लियोनी नोरा फतेही से लेकर सपना चौधरी की हीक्यो ना हो, अब इस लिस्ट में मनीषा रानी (Manisha Rani) का नाम भी शामिल हो गया है। इन दिनों मनीषा रानी (Manisha Rani) टेलीविजन के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो “झलक दिखला जा 11” में नजर आ रही हैं। जिसमें उनका अलग अंदाज देकने को मिल रहा है।

- Advertisement -

अपने चुलबुली अदाओँ से हर किसी का दिल चुरा लेने वाली मनीषा रानी (Manisha Rani) एक बार फिर से  “झलक दिखला जा” (Jalak Dikhla Jaa) के एपिसोड (Episode) में दर्शकों और झलक के जजों का दिल जीतती आ रही है। मनीषा ने अभी हाल में कुछ ऐसा कुछ रंग जमाया है कि कि सामने नोरा फतेही (Nora Fatehi) को भी टिकना मुश्किल हो गया था।

“झलक दिखला जा” के एक एपिसोड में नोरा फतेही (Nora Fatehi) गेस्ट के रूप में नजर आईं। इस दौरान नोरा फतेही और मनीष रानी के बीच “दिलबर” गाने पर आमना सामना हुआ। भले ही नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज के समय की सबसे बेहतरीन डांसर्स मानी जाती हैं। उनके डांस मूव्स और लटकों झटकों के लोग दिवाने है।

- Advertisement -

लेकिन बिहार की शेरनी मनीषा के सामने नोरा का कॉन्फिडेंस लो होते नजर आया। मनीषा ने उनके साथ ऐसा जबरदस्त डांस (Dance) किया कि बॉलीवुड डीवा नोरा भी पानी भरते नजर आई।  मनीषा (Manisha) के डांस मूव्स को देख पूरे जज भी हैरान हो गए,सबकी नजर नोरा को छोड़ मनीषा पर जाकर टिक गई।

एक्सप्रेशन से जीता दिल

मनीषा ने अपने एक्सप्रेशन और भरपूर एनर्जी डांस से वहां मौजूद लोगों की बोलती बंद कर दी। जज अरशद वारसी और मलाइका भी उनकी अदाकारी को देख मंत्रमुग्ध हो गए। अब डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 का फिनाले के नजदीक होते जा रहा है ऐसे में मनीषा के फैंस उम्मीद जता रहे है कि इस शो की विनर वही बनें। अब देखना यह है कि मनीषा (Manisha) झलक की ट्रॉफी अपने नाम कर पाती हैं या नहीं।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular