Tuesday, December 30, 2025
HomeIndiaभाई-बहन की शादी ने रिश्तो को किया तार तार, दो राज्यों में...

भाई-बहन की शादी ने रिश्तो को किया तार तार, दो राज्यों में बनी चर्चा का विषय

नई दिल्ली।प्यार मोहब्बत की बाते आए दिन सोसळ मीडिया पर देखने व सुनने को मिलती है। जिसमें लड़के लड़कियां अपने सारें बंधन को तोड़कर भागकर शादी कर लेते है। लेकिन इनके बीच ऐसा मामला सामने आया है जिसमें दो प्यार के मनचलों ने रिश्तों की भी सारी हदें पार करके शादी कर ली है।

- Advertisement -

भाई-बहन के विवाह की चर्चा इन दिनों दो राज्यों के लिए भारी पड़ रही है। जिसमें सामने आया मामला हिमाचल प्रदेश और बिहार से जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के दो युगल प्रेमी ने बिहार के जहानाबाद में जाकर शादी कर ली। यह मामला तब सामने आया जब हिमाचल प्रदेश की पुलिस उस लड़की की तलाश करते जहानाबाद पहुंची, और आदर्श नगर मोहल्ले में रह रहे कपल को  छापेमारी के दौरान पकड़ लिया गया। दोनो प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। पुलिस उन दोनों को अपने साथ ले गई है।

इस तरह से हुआ दोनों में प्यार

बताया जा रहा है कि गया जिले के बाहनपुर गांव में रहने वाला धनंजय कुमार बैंगलोर में प्राइवेट नौकरी करता था। छुट्टी लेकर जब वो अपने गांव पहुंचा तो उसकी मुलाकात उस दौरान उसकी मुलाकात अपनी चचेरी बहन से हुई। जो हिमाचल प्रदेश के बघी में रहती थी। कुछ दिन पहले ही वो अपने गांव आई थी। मुलाकात के दौरान दोनो के बीच बातचीत बढ़ी और यह बात प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनो का प्यार परावन चढ़ गया। जिसके बाद दोनों नें घर से भाग कर शादी कर ली।

- Advertisement -

मुंडेश्वरी मंदिर में शादी की

लड़की एक फरवरी को हिमाचल प्रदेश स्थित घर से भागकर बिहार पहुंची । जहां उसका चचेरा भाई उसे भगाकर जहानाबाद ले आया और वही एक मकान किराए में लेकर रहने लगा। युवक ने बताया कि वह 20 फरवरी को शहर के गौरक्षणी स्थित माता मुंडेश्वरी मंदिर में शादी रचा ली है।

लड़की के परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत

इस संबंध में हिमाचल प्रदेश से आए पुलिस अधिकारी रतनलाल ने बताया कि बघी इलाके से लड़की के एकाएक गायब होने से लड़की की मां ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच की गई तो पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़का व लड़की को आदर्श नगर मोहल्ले के एक मकान से बरामद कर लिया। फिलहाल हिमाचल प्रदेश की पुलिस दोनों को अपने साथ ले कर गयी है। लड़की नाबालिग बताई जा रही है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular