Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessइंसान जितना लंबा होता है यह पक्षी, खतरनाक सांपो का करता है...

इंसान जितना लंबा होता है यह पक्षी, खतरनाक सांपो का करता है शिकार, जान लें डिटेल्स

आपको पता होगा ही प्रकति में बहुत से जीव जंतु काफी विचित्र होते हैं। इस प्रकार के जीव जंतुओं को जब इंसान देखता है तो वह हैरान हो उठता है। इसी क्रम में आज हम आपको एक अनोखे पक्षी के बारे में बता रहें हैं। जिसका नाम सेक्रेटरी बर्ड है। बता दें की यह दुनिया का सबसे लंबा रैप्टर पक्षी है।

- Advertisement -

जिसको अपने भोजन में खतरनाक सांप सबसे ज्यादा पसंद होते हैं। इसी कारण इसको “किलर क्वीन” भी कहा जाता है। यह पक्षी काफी चालाकी से सांपो का शिकार करता है। यह देखने में जितना सुंदर होता है, उतना ही यह चतुर भी होता है। आइये अब आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

अफ्रिका में पाया जाता है

जानकारी दे दें की यह सबसे ज्यादा अफ्रिका में पाया जाता है। जिन क्षेत्रों में हरे भरे जंगल सबसे ज्यादा होते हैं। वहां यह सबसे ज्यादा देखा जाता है। इसको सांप का भोजन सबसे ज्यादा पसंद होता अतः यह उन स्थानों पर सबसे ज्यादा पाया जाता है। जहां पर सांप सबसे ज्यादा होते हैं। यह पक्षी सबसे ज्यादा समय जमीन पर शिकार में बीताता है हालांकि यह आकाश में भी काफी अच्छे से उड़ान भरता है। बबूल के पेड़ों पर इसको घोसला बनाकर रहना सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। यहीं पर ये पक्षी निवास करते हैं। इन पक्षियों का जीवनकाल आमतौर पर 10 से 15 साल तक का होता है।

- Advertisement -

इंसान के बराबर होती है लंबाई

सेक्रेटरी बर्ड नामक इस पक्षी की ऊंचाई 4.1 से 4.9 फीट तक होती है। हैरान करने वाली बात यह है की इसकी लंबाई इंसान के बराबर होती है। इसके पंखों का फैलाव 6.9 फीट तक होता है। इसका वजन 5 – 9.4 पाउंड तक होता है। इनके पैर भी किसी भी शिकारी पक्षी की तुलना में काफी बड़े होते हैं। इनको सांप का भोजन करना काफी पसंद होता है। सांप के काटने के बाद भी यह पक्षी करीब 100 बार किक मारने की क्षमता रखता है। इसके अलावा यह छिपकलियों, टिड्डों और चूहों को भी खाना काफी पसंद करता है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular