Tuesday, December 23, 2025
HomeEntertainmentदुनिया का सबसे अनोखा पक्षी, हवा में झंडे की तरह लहराते है...

दुनिया का सबसे अनोखा पक्षी, हवा में झंडे की तरह लहराते है चार पंख

Standard-Winged Nightjar: हमारी धरती में प्रकृति ने एक से बढ़कर एक चीजें दी है। जिसमें नदी, झरने के साथ रंग बिरंगे पशु पक्षी को देख लोग इनके मोहित हो जाते है। कभी कभी हमें इन नजारों के बीच कुछ ऐसे जीव भी देखने को मिल जाते है जो यूनिक होते है, जो अन्य से बिल्कुल हटकर होते है। इन्ही में से एक ऐसे पक्षी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें उसके पंखों को देख लोग हैरान हो रहे है। स्टैंडर्ड-विंग्ड नाइटजर नाम का यह पक्षी दुनिया का सबसे अनोखा पक्षी कहा जाता है , क्योंकि उसमें लगे पंख अन्य पक्षियो से काफी अलग होते है। जब ये पक्षी उड़ान भरता है, तो इसके अलग से लगे दो बड़े पंख हवा में खड़े हो जाते है, मानो यह हवा में झंडा लहरा रहा हो। इस पक्षी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

https://twitter.com/Earthlings10m/status/1738527884170391553

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर ये वीडियो @Earthlings10m नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि ये पक्षी अपने बड़े पंखों को हवा में किस तरह से लहराते हुए उड़ता है। इस पक्षी के उड़ने के तरीके को देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे।

स्टैंडर्ड-विंग्ड नाइटजर के 4 पंख

- Advertisement -

animalia.bio की रिपोर्ट के अनुसार, स्टैंडर्ड-विंग्ड नाइटजर (Standard-Winged Nightjar Facts) नाम का यह पक्षी रात्रिचर होता है। जो उल्लू की तरह दिन में सोता है। और रात को ये उड़ता घूमता रहता है। इसका आहार उड़ते पंतगे और भृंग जैसे कीड़ों को खाना है. ये पक्षी घोंसला नहीं बनाता है बल्कि खुले मैदान में अंडे देता है।

स्टैंडर्ड-विंग्ड नाइटजर पक्षी जंगलों और खुले मैदानों में पाया जाता है।  इसके पास छोटे पंखों के साथ-साथ 2 बड़े पंख भी होते हैं। बड़े पंख नर स्टैंडर्ड-विंग्ड नाइटजर पक्षी में पाए जाते हैं, जो 20 से 38 सेंटीमीटर तक लंबे हो सकते हैं। इन पंखों का इस्तेमाल ये पक्षी मादा को आकर्षित करने के लिए करता है।

- Advertisement -
Anjali Kumari
Anjali Kumarihttps://www.tazahindisamachar.com/
12वीं पास करने के बाद से ही एक अलग पहचान बनाने जूनून सवार हुआ। इसके बाद जर्नलिज्म की राह चुनना ही बेहतर विकल्प लगा। जर्नलिज्म की पढ़ाई Isomes से करने के बाद News24 से इंटर्न किया। 2022 में एक अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर काम का अनुभव मुझे tazahindisamachar.com पर ले आया। यहां मैं सभी बीट पर पाठकों को ध्यान में रखते हुए स्टोरी कवर कर रही हूँ। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि में लेटेस्ट अपडेट और रिसर्च स्टोरी अपने पाठकों तक पहुंचाऊं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular