Sunday, December 28, 2025
HomeAutomobileचौकोर पहिये वाली साइकिल Launch, रफ्तार को देख कर उड़े होश

चौकोर पहिये वाली साइकिल Launch, रफ्तार को देख कर उड़े होश

आज के समय में सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह की पोस्ट करके फेमस होना चाह रहे हैं, इसके साथ उनकी कमाई भी हो जाती है। कुछ लोग तो फॉलोअर्स का बढ़ाने के लिए अपना ही मजाक उड़ाने और किसी भी हद तक जाने से नहीं कतराते हैं। तो वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए दुनिया के सामने अपने टैलेंट को पेश करते हैं। आपने ऐसे कई वीडियो देखें होंगे जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या ऐसा सच में हो सकता है।

- Advertisement -

आपको सोशल मीडियो में एक से बढ़कर एक कारनामे देखने को मिल जाएंगे। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडियो में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स पर शेयर किया है। बता दें कि ये वीडियो लोगों को बेहद पंसद आ रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट में एक ऐसी साइकिल का वीडियो शेयर किया है जिसका पहिया गोल नहीं बल्कि चौकोर है। लोग आनंद महिंद्रा की इस पोस्ट को जमकर लाइक कर रहे हैं और ये खूब वायरल हो रही है।

- Advertisement -

आनंद महिंद्रा के द्वारा शेयर की गई वीडियो में एक ऐसी साइकिल नजर आ रही है जो गोल पहिए की नहीं बल्कि चौकोर पहिए की हैं। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो हैरान रह गया है कि आखिर चौकोर पहिये की साइकिल कैसे दौड़ सकती है। इस साइकिल को बनाने वाले के बारे में आनंद महिंद्रा ने लिखा और उससे सवाल भी किया है।

आपको बता दें इस वायरल वीडियो को जबरदस्त व्यूज मिले हैं, और इस वीडियो को @Rainmaker1973 नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया था। इस वीडियो को 11 अप्रैल को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। जिसको अब तक इस 23 मिलयन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो वहीं इस वीडियो को 40 हज़ार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है।

- Advertisement -
Anjali Kumari
Anjali Kumarihttps://www.tazahindisamachar.com/
12वीं पास करने के बाद से ही एक अलग पहचान बनाने जूनून सवार हुआ। इसके बाद जर्नलिज्म की राह चुनना ही बेहतर विकल्प लगा। जर्नलिज्म की पढ़ाई Isomes से करने के बाद News24 से इंटर्न किया। 2022 में एक अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर काम का अनुभव मुझे tazahindisamachar.com पर ले आया। यहां मैं सभी बीट पर पाठकों को ध्यान में रखते हुए स्टोरी कवर कर रही हूँ। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि में लेटेस्ट अपडेट और रिसर्च स्टोरी अपने पाठकों तक पहुंचाऊं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular