Oppo आज आज भारत में नया फोन लांच करने जा रही है। यह कंपनी आज अपने दो धांसू फोन्स को लांच करेगी। जिनमें Oppo Reno 11 और Oppo Reno 11 Pro को शामिल किया गया है। इन फोन्स की कीमत का पता लग चुका है। आप इन फोन्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिये खरीद सकते हैं। बताया जा रहा अहइ कि इन फोन्स में आपको काफी धमाकेदार फीचर्स दिए जाएंगे।

Oppo Reno 11 और Oppo Reno 11 Pro के फीचर्स

Oppo Reno 11 Pro के फीचर्स

Oppo Reno 11 Pro में आपको 6.7 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। यह 120hz के रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 8200 को लगाया गया है। इसके कैमरा फीचर्स काफी शानदार हैं। इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ में मिल सकता है।

इसमें 32MP के पोट्रेट कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया जा सकता है। 4600 एमएएच की दमदार बैटरी इसमें दी गई है। यह 80 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन को कंपनी सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लांच कर सकती है जिसको आप 2 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Oppo Reno 11 के फीचर्स

Oppo Reno 11 के बेस मॉडल के फीचर्स की बात करें तो बता दें कि इसमें आपको 6.7 इंच की एफएचडी प्लस OLED डिस्प्ले दी जाती है। यह 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का Sony LYT600 OIS कैमरा और 8MP का IMX355 अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8MP का IMX355 अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है। पावर के लिए इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जो की 67 वॉट की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।