नई दिल्ली। घऱ की पाठ पूजा में लोग रोज अगरबत्ती जलाकर घर के वातावरण को शुद्ध रखते है। घर सुंगध से भरा होता है। लेकिन  वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर रोज अगरबत्ती जलाना भी सही नही माना गया है।  सप्ताह के ये दो दिन घर के मंदिर में अगरबत्ती नहीं जलानी चाहिए। तो आइए बताते है वो खास दिन।

हमारे हिंदू धर्म में भक्त प्रतिदिन घर में पाठ पूजा करने के बाद दीपक के साथ अगरबत्ती जलाते है। पूजा-पाठ में दीपक अगरबत्ती जलाने से घर की नाकाररात्मक ऊर्जा दूर होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा-पाठ में अगरबत्ती जलाने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही घर का वातावरण शुद्ध रहता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगरबत्ती का उपयोग पूजा-पाठ के समय काफी किया जाता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, सप्ताह के ऐसे दो दिन हैं, जब अगरबत्ती जलाने को अशुभ बताया गया है। मान्यता है कि इन दो दिनों में अगरबत्ती जलाने से घर में दोष लगना शुरू हो जाते है साथ ही पितृ दोष लगता है। लेकिन क्या आपको पता है अगरबत्ती सप्ताह के सातों दिन नहीं जलाने चाहिए। बल्कि दो दिन को छोड़कर 5 दिन ही जलाने चाहिए। तो आज इस खबर में जानेंगे, आखिर सप्ताह के कौन से 2 दिन अगरबत्ती नहीं जलाने चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं।

सप्ताह के दो दिन न जलाएं अगरबत्ती

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सप्ताह के दो दिन यानी मंगलवार और रविवार के दिन भूलकर अगरबत्ती जलाने की मनाही होता है। मान्यता है इन दो दिनों में अगरबत्ती जलाने से घर पर कंगाली छा जाती है साथ ही घर में पितृ दोष लगने लगता है।

जानें क्यों नहीं जलाने चाहिए अगरबत्ती

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगरबत्ती को बनाते समय बांस का उपयोग किया जाता है। ऐसे में शास्त्रों में मंगलवार और रविवार के दिन बांस जलाने की मनाही होती है। मान्यता है कि अगर मंगलवार और रविवार के दिन बांस के अगरबत्ती जलाते हैं, तो घर की शांति भंग हो जाती है। घर में कलह-क्लेश होने लगता है। भाग्य पर भी बुरा असर पड़ता है। घर में दरिद्रता आने लगती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जाएं फैलने लगती हैं।