Wednesday, December 31, 2025
HomeAstrologyNeem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने बताये थे तरक्की के संकेत,...

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने बताये थे तरक्की के संकेत, यदि घर में अचानक से आने …

नई दिल्ली: हमारे देश में प्राचीन समय से अध्यात्म का उपयोग साधू-संतों, ऋषियों, मुनियों के द्वारा किया जाता रहा है। जिनके ज्ञान के चमत्कार किताबों में देखने व सुनने को मिल जाते हैं। इतना ही इस ज्ञान के असर सेे अब विदेशी लोग भी अध्यात्म की ओर झुकने लगे है। आज हम इसी अध्यात्म से जुड़े ऐसे संत की बातों के बारे में बता रहे है जिनके चमत्कार आज भी उनके दरबार में देखने को मिलते हैं। जिसके चलते उनके प्रति भक्तों की गहरी आस्था उन्हें अपनी ओर खीच लेती हैं।

- Advertisement -

हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के कैंचीधाम वाले संत महात्मा नीम करौली बाबा के बारे में। उन्होंने ऐसी कई बातों का खुलासा किया गै जिसका असर आपने जीवन पर गहरा पड़ता है। नीम करोली बाबा ने बताया है कि इंसान के जीवन में जब अच्छे या बुरा समय आने वाला होता है तो इसके पहले वो उसे कई तरह के संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं।

पशु-पक्षी का घर आना

यदि आपके घर में अचानक से कोई पशु-पक्षी आने लगते हैं तो समझिए आपको जल्द कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। इसका मतलब होता ही कि घर में लक्ष्मी का आगमन हो चुका है। पशु-पक्षी का घर आने का अर्थ है आपके घर-परिवार पर ईश्वर की कृपा होने वाली है।

- Advertisement -

साधु-संत का नजर आना

अगर आपको किसी सफर के दौरान सामने अचानक से ही कोई साधु-संत दिख गए हैं तो समझ लीजिए आपके जीवन में अच्छे दिन आने वाले है। साधु-संत का दिखने का मतलब है आप पर देवी-देवता की कृपा दृष्टि बनी हुई है और भाग्य आपका साथ देरहा है।

आंखों में आंसू आना

यदि आप किसी मंदिर में जाकर पूजा पाठ करते है या वहां बैठकर भजन-कीर्तन में रम जाते गए हैं और उस दौरान आपकी आंखों से आंसू निकलने लगे तो समझ लीजिए आपकी आत्मा परमात्मा के साथ मिल गई है। अब आपको सारी परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है। भक्ति करते समय आंसू का निकला शुभ संकेत माना जाता है।

- Advertisement -
THS
THShttp://tazahindisamachar.com
ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत में बेहतरीन ख़बरों का स्त्रोत है। हमारी वेबसाइट का मकसद सभी को रियल टाइम न्यूज़ प्रोवाइड कराना है। इंडिया में सभी राज्यों के राजनैतिक घटनाक्रम के साथ सोशल जगत पर भी फोकस बनाए रखना ध्येय है। देश विदेश की ख़बरों से भरी यह वेबसाइट आपको मनोरंजन की ख़बरें भी देती रहती है। ऑटोमोबाइल और गैजेट से जुडी हर पल की अपडेट आपको मिलती रहती है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और गुजरात सहित देशभर के हिंदी भाषी राज्यों को हर खबर तक पहुंचाने की कोशिश करना भी उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular