नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रह समय-समय पर अपना स्थान परिवर्तित करते रहते हैं। ग्रहों से स्थान परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है किसी पर कम तो किसी पर ज्यादा होता है। इसी तरह से सूर्य भी हर महीने अपना स्थान बदलते हैं। सूर्य के स्थान परिवर्तन को सूर्य संक्रांति के नाम से जानते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। ऐसे में जिन जातकों की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है उन्हें आशा से अधिक सफलता प्राप्त होती है ग्रहों की बदलती चाल से मानव जीवन में मान-सम्मान के साथ यश प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। इसी तरह से अब 14 अप्रैल से सूर्य मेष राशि में गोचर करने वाला हैं।

मेष राशि में सूर्य के प्रवेश होने से इस राशि के जाकतों का भाग्य तेजी के साथ बदेगा। सूर्य इस राशि में 14 मई 2023 यानि की पूरे एक महिना तक रहेंगे इसके बाद वो वृषभ राशि में गोचर करेगे। जहां पर सूर्य के प्रेवश होने के बाद से मेष राशि के जातकों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त होगें। आइए जानते हैं किन किन राशियों पर पड़ेगा असर

मिथुन राशि

सूर्य के स्थान परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को शुभ परिणाण मिलने वाले हैं। सूर्य के मिथुन राशि में आने के बाद से सूर्य के समान ही भाग्य चमकेगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी जमीन-जायदाद खरीदने के चांस बनेगें। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का प्रवेश होना शुभ और मंगलकारी साबित होने वाला है. सूर्य का गोचर कर्क राशि वालों को नौकरी से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है. जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए नौकरी की अच्छी संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि में भी सूर्य देव 14 अप्रैल से 14 मई तक मौजूद रहेगें। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य की दशा अच्छा फल देने वाली साबित होगी। कारोबार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।