नई दिल्ली। मई 2023 का महिना कुछ राशि के लिए बेहद ही फलदाई साबित होने वाला है क्योकि हर महिनों के तरह इस बार भी कई ग्रहों का स्थान परिवर्तन होने वाला है। इसी क्रम में 10 मई को कल्‍याण के देवता माने जाने वाले मंगल ग्रह चंद्रमा के स्‍वामित्‍व वाली कर्क राशि में गोचर करने जा रहे है। जहां पर वो एक जुलाई 2023 तक विराजमान रहेंगे। जुलाई के बाद मंगल सूर्य के स्‍वामित्‍व वाली सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

वहीं, बुध देव भी अपना स्थान परिवर्तन करने जा रहे है इन दोनों ग्रहों के गोचर करने से इसका सीधी असर सभी 12 राशियों पर होगा। जिनमें से चार राशियों के लिए ग्रहों का यह गोचर होना बड़ा ही फलदायी साबित होने वाला है। आइए जानते हैं उन चार भाग्‍यशाली राशियों के बारे में..

वृषभ राशि : मंगल और बुध के गोचर होने से वृषभ राशि के जातको की किस्मत तेजी से बदलने वाली है। इनका मान–सम्‍मान परिवार व समाज में तेजी के साथ बढ़ेगा। विरोधियों के प्रभाव कम हो जाएंगे। यात्रा के योग बन रहे है। घर में मांगलिक कार्य संपन्‍न होंगे।

सिंह राशि : ग्रहों का गोचर इन जोतकों के लिए शुभदायक रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के चांस है। देश–विदेश की यात्रा के योग बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें।

कन्‍या राशि : आय के नए मार्ग बनेंगे। व्‍यापारी वर्ग के लिए सभी योजनाएं सफल होंगी। अटके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ राशि : गंभीर समस्‍याओं से छुटकारा मिलेगा। मान–सम्‍मान में बढ़ोतरी होगी। कामकाज में पदोन्‍नति मिलने की संभावना। अचानक शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।