Unlucky Plants: घर में रखी हर एक चीज वास्तु का पर्याय होती है। घर में रखी किसी भी चीज को उसकी दिशा में रखना चाहिए। घर में हर एक फोटो और आइना जैसी चीजें तो सही दिशा में ना होने पर बर्बाद भी कर सकती है। कई पेड़ पौधे नेगेटिव एनर्जी का प्रतीक होते हैं। नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए आपको अपने घर में पेड़ पौधों को सही से चयन करके लगाना चाहिए।
हर कोई घर के आस पास हरियाली देखना और रखना काफी पसंद करता हैं। बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जिनको घर में अलग अलग तरह के पौधों को लगाने का काफी ज्यादा शौक होता है। घर के पास या घर के अगल बगल में पौधे लगाना काफी अच्छा माना जाता है। इससे घर का और आस पास का वातावरण काफी शुद्ध रहता है। बहुत से ऐसे पौधे भी होते हैं। जो हमारे जीवन में एक नकारात्मक शक्ति प्रदान करते हैं। जो कि घर के लिए शुभ नहीं माना जाता है। बहुत से ऐसे पौधे होते जिनको हमें अपने घर पर नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि यदि हम उन पौधों को अपने घर पर लगाते हैं। तो हम अपने घर की खुशियां, इनकम या स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को खुद आमंत्रण देते हैं।
Vastu Tips in hindi
बहुत से ऐसे पौधे होते हैं। जिसको अशुभ माना जाता है। और ऐसा कहा जाता है, कि ऐसे टाइप्स के पौधे को कभी भी अपने घर पर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि यह हमेशा नेग्टीव एनर्जी को पैदा करते हैं। इस लिए हमें कभी भी अपने घर पर इस तरह के पौधे लगाने से पहले वास्तु शास्त्र के हिसाब से सोच समझकर लगाने चाहिए। जो कि हमारे घर में पॉजिटिव एनर्जी लेकर आए। आज हम ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसको लगाने से आपके घर में कुछ भी अच्छा नहीं होगा। आपके घर की खुशियां छीन जाएगी। इसलिए अपने घर को स्वस्थ और खुशहाल रखने के लिए भूल कर के भी ना कभी करें यह गलती।
कांटेदार पौधे
भूलकर भी कभी गलती से अपने घर या ऑफिस में ना लगाए कांटे वाले पौधे। किसी भी तरह के काटेंदर पौधे को घर या ऑफिस में लगाने से वहा का माहोल काफी तनाव भरा रहेगा। वही ऐसे पौधे हमेशा घर और ऑफिस में नेगेटिव एनर्जी प्रदान करता हैं।
भूल कर भी ना लगाए सूखे पौधे
घर या ऑफिस में कभी भी सूखे पौधे नहीं रखने चाहिए। आपके पास कोई बुके फुल ऐसा है। जो सुख रहा है। तो उसे उसी वक्त वहां से हटा दें। क्योंकि ऐसे पौधे घर और ऑफिस के माहौल को काफी खराब कर देते हैं। साथ ही रिश्तो में दरार लाते हैं। वही सूखे पौधों की तरह घर की सभी सुख समृद्धि भी नष्ट होने लग जाती है।
मेंहदी का पौधा
मेंहदी एक ऐसा पौधा है। जिसका इस्तमाल हाथों को रंगीन करता हैं। मेहंदी जितना ही लोगों के जिंदगी में रंग भरता है। उतना ही लोगों के जिंदगी में बेरंग भी साबित रहता हैं। माना जाता है, कि मेहंदी के पौधों पर कई तरह के नकारात्मक शक्तियां होती हैं। जिसकी वजह से उसे घर के पास नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि यह किसी की जिंदगी को खराब कर सकता है।
