भारत का दो पहिया वाहनों का बाजार काफी समृद्ध है। यहां आपको लगभग प्रत्येक कंपनी इ दो पहिया वाहन आसानी से मिल जाते हैं। होंडा मोटोकॉर्प भारत के दो पहिया वाहन बाजार की वह कंपनी है जो अपने दमदार दो पहिया वाहनों के लये जानी जाती है। बड़ी संख्या में लोग होंडा के दो पहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि अब होंडा अपने नए Honda Activa 7G स्कूटर को बाजार में उतारने की तैयारी में लगी हुई है। इसमें आपको काफी जबरदस्त फीचर मिलने वाले हैं।

Honda Activa 7G का लुक

इस स्कूटर को कंपनी ने काफी जबरदस्त तथा अट्रैक्टिव लुक के साथ में पेश किया है। इसमें आपको बड़ा सा LED हेडलाइट दिया गया है। इसके अलावा इसमें अट्रैक्टिव बॉडी ग्राफिक्स भी दी हुई हैं। इसमें आपको शानदार अलॉय व्हील भी दी हुई है जो इस स्कूटर के लुक में चार चांद लगाती नजर रहीं हैं।

Honda Activa 7G के खास फीचर्स

इस स्कूटर को हाईटेक बनाने के लिए कंपनी पूरी कोशिश कर रही है। इसमें आपको काफी जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। बता दें कि इसमें आपको डिजिटल मीटर, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिप मीटर, डिजिटल ओडोमीटर दिया जा रहा है। इनके अलावा भी इस स्कूटर में कंपनी ने कई नए फीचर्स को भी दिया है।

Honda Activa 7G का दमदार इंजन

इसमें आपको काफी दमदार इंजन दिया जा सकता है। जानकार लोगों के मुताबिक इस स्कूटर में आपको 110cc का फैन कूल्ड 4-स्ट्रोक इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 7.68 बीएचपी पावर और 8.79 न्यूटन मीटर टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है।

Honda Activa 7G की अनुमानित कीमत

आपको बता दें कि इस साल यानि 2024 में इस स्कूटर की बाजार में एंट्री हो सकती है। हालांकि माना जा रहा है कि यह स्कूटर पहले की तुलना में लगभग 30 हजार रुपये महंगा हो सकता है। हालांकि कंपनी ने इस स्कूटर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।