नई दिल्ली।देश दुनिया में अंबानी खानदान का नाम अमीर लोगों की लिस्ट में गिना जाता है। जिसकी नींव धीरूभाई अंबानी ने रखी थी। जो आज तक अपनी मजबूती बनाए हुए है। मुकेश अंबानी ने जहां पिता का कदमों में चलकर उनके द्वारा मिली विरासत को आसमान तक पंहुचा दिया। उसी के चलते आज वो दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गिने जाने लगे है। मुकेश अंबानी इतने अमीर होन के बाद भी सादगी का मूरत है तो वही उनकी पत्नि नीता अम्बानी हमेशा अपनी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। नीता अंबानी के शौक इतने महगें है कि आप उसकी कीमत जानकर ही होश खो बैठेंगे।

कई ब्रांडेड वॉचेस का है कलेक्शन

नीता अंबानी की लाइफस्टाइल किसी राजसी ठाठ से कम नही है वे अपनी कलाई में ब्रांडेड वॉच पहनना ज्यादा पसंद करती है उनके पास कई ब्रांडेड वॉच का कलेक्शन है जिनमें से बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुची, केल्विन केलिन और फोसिल जैसे ब्रांड शामिल हैं। इन ब्रांड्स के घड़ियों की कीमत डेढ़ से दो लाख रूपए से शुरू होती है।

3 लाख रुपए के कप में चाय पीती है नीता अम्बानी

इन मंहगी वॉच के अलावा नीता मंहगे कप में चाय पीना पसंद करती है जिसका खुलासा खुद उन्होंने इंटरव्यू में करते हुए कहा था कि वे अपने दिन की शुरुआत जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में चाय पीकर करती हैं। नोरिटेक क्रॉकरी की खासियत यह है कि यह कप सोने (गोल्ड) की बॉर्डर से बना हुआ होता है इसके यदि आप 50 पीस के सेट खरीदते है को इसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए होती है। यानी एक कप चाय की कीमत हुई 3 लाख रुपए।

नीता अम्बानी के पास है महंगे ब्रांडेड बैग्स का कलेक्शन

नीता अंबानी घड़ी, चाय के अलावा मंहगे बैग्स भी रखना पसंद करती है। उनके बैग हीरे मोती से जड़े होते हैं। दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स के हैंडबैग्स जैसे चनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू केरी उनके कलेक्शन में शामिल है। ज्यादातर फंक्शन में नीता अंबानी ज्यूडिथ लाइबर के गैनिश क्लच के साथ देखी जाती है। इन छोटे साइज के क्लच पर हीरे जड़े होते हैं। इनकी कीमत 3-4 लाख से शुरू होती है।

नीता अम्बानी रिपीट नहीं करती पहनी चीजें

नीता अंबानी को स्टाइलिश सेंडिल पहनने का भी बेहद शौक है। एक इंग्लिश अखबार के मुताबिक, नीता अंबानी की ड्रेस, और जूते एक बार पहन लेने के बाद उसे रिपीट नहीं करती हैं। उनके पास पेड्रो, गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, मार्लिन ब्रांड के जूते और सैंडल हैं। इन सभी ब्रांडस के जूतों की शुरुआत ही एक लाख से होती है।