Audi Electric Car: इलेक्ट्रिक कार मॉडर्न गाडी के रूप में मानी जा रही हैं. इन गाड़ियों के कई खूबियां होती हैं जो इसे बाकी के गाड़ियों से अलग बनाती है. वर्ल्ड में धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ती जा रही है. अभी हाल ही में जर्मन लक्जरी कार निर्माता ऑडी ने भारत में नई ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है. इस कार की कीमत 11,370,000 रुपए है. इस गाड़ी के के चार वैरिएंट लॉन्च हो चुके हैं. कंपनी ने इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे इस नई ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन एसयूवी और स्पोर्टबैक पहले से ही बिक्री पर मौजूद ई-ट्रॉन एसयूवी का नया वर्जन है. आपको इस के चार वैरिएंट में ऑडी क्यू8 50 ई-ट्रॉन, ऑडी क्यू8 55 ई-ट्रॉन, ऑडी क्यू8 स्पोर्टबैक 50 ई-ट्रॉन और ऑडी क्यू8 स्पोर्टबैक 55 ई-ट्रॉन शामिल हैं.

वेरिएंट्स कीमत

  1. Audi Q8 50 e-tron                          1,13,70,000 रुपए
  2. Audi Q8 50 Sportback e-tron       1,18,20,000 रुपए
  3. Audi Q8 55 e-tron                           1,26,10,000 रुपए
  4. Audi Q8 55 Sportback e-tron        1,30,60,000 रुपए                                                                                                                                                                                                                                    बता दे कि Audi Q8 e-tron एक बार फुल चार्ज होने पर 600 Km तक चलती है. आपको इस में SUV और Sportback के दो वैरिएंट मिलेंगे. आप इसे पांच लाख रुपए टोकन अमाउंट देकर बुक करसकते हैं. इसका ऑडी Q8 ई-ट्रॉन दो ट्रिम्स – 50 और 55 में मिलता है. आपको इस में 50 ट्रिम में एक डुअल-मोटर सेटअप दिया गया है. यह इंजन 338 बीएचपी और 664 एनएम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. आपको एसयूवी और स्पोर्टबैक दोनों पर 95 kWh बैटरी पैक से पावर इंजन जेनरेट करता है. इस कार का रेंज 491 किमी और 505 किमी है.