बजाज ऑटो हमारे देश की पुरानी ऑटो मोबाइल कंपनी है। काफी लंबे समय से यह भारत के लोगों को बेहतरीन टू-व्हीलर वाहन उपलब्ध करा रही है। अब बजाज ऑटो आज के समय के हिसाब से एडवांस फीचर्स की बाइकें लगातार लांच कर रही है। इसी क्रम में बजाजा ने नई पल्सर एन160 बाइक को हालही में लांच किया है। इस बाइक को जहां कंपनी ने स्पोर्टी लुक दिया है वहीं इसमें ABS जैसे एडवांस फीचर्स को भी दिया गया है।

नई पल्सर एन160 बाइक का लुक तथा फीचर्स

नई पल्सर एन160 बाइक लाइटिंग के साथ नया स्पोर्टी लुक दिया गया है। इस बाइक में आपको सिंगल बाई-फंक्शनल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप भी दिया गया है। इस बाइक के दोनों ओर स्लिम वुल्फ LED डे-टाइम रनिंग लैंप दिए गए हैं।

इसके अलावा इस बाइक में टैंक एक्सटेंशन, अलॉय व्हील्स तथा बड़ा फ्यूल टैंक जैसे फीचर्स भी आपको मिलते हैं। इस बाइक में साइड-स्लंग यूनिट के स्थान पर अंडरबेली एग्जॉस्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इस बाइक में 795mm की सीट दी हुई है। इस बाइक को आप ब्लू, रेड और ग्रे रंग के अलावा ब्लैक कलर ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं।

नई पल्सर एन160 बाइक का इंजन

कंपनी ने इस बाइक में 164.82cc के 2-वाल्व, ऑयल-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन को दिया हुआ है। यह इंजन 8,750 rpm पर 16hp की पावर को उत्पन्न करता है तथा 6,750rpm पर 14.65Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

नई पल्सर एन160 बाइक का डिजाइन

इस बाइक में सस्पेंशन के लिए 37mm फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनो शॉक दिए गए हैं। इस बाइक में आपको 17 इंच के पहियों के साथ ड्यूल-चैनल ABS के साथ 300mm का फ्रंट डिस्क दिया गया है। पीछे के पहिये पर इसमें 230mm का रियर डिस्क दिया गया है।