नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य को लोक नीति और राजनीति का बहुत बड़ा विद्वान माना जाता है। आज भी उनकी नीतियां और बताए गए सिद्धांत सच साबित होते हैं। तरक्की की शिखर पर चढ़ने के लिए आजभी लोग आचार्य चाणक्य के बताए मार्ग पर चलते हैं। उनके सिद्धान्तों को लोग आज भी अपने जीवन में ढालने की कोशिश करते हैं। आज ज्यादा से ज्यादा धन कमाने के चक्कर में हम कई ऐसी बातों को नज़रअंदाज कर जाते हैं जो हमारे समाज और जीवन की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें अपनाने से जीवन में लाख संकट आए तो भी वह आसानी से कट जाता है। लेकिन यदि हम उसे नज़रअंदाज करदें तो जीवन कष्टमय हो जाता है। ऐसा ही कुछ पति पत्नि के रिश्तों को लेकर भी आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है।

अपनी नीति में चाणक्य ने महिलाओं की असंतुष्ट रहने का भी कारण बताया है कि किन कारणों से पत्नियं अपने पति से असतुंष्ट रहती है। पत्नी की नाराजगी को दूर करने के लिए चाणक्य नीति की इन बातों का जरूर ध्यान देना चाहिए.

 बात कम करना

शादी का बाद हर पत्नि अपने पति के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करना चाहती है। वो पूरे समय पति के साथ रहकर बाते गपशप करना चाहती है यदि पति उनकी बातों पर कोई रूचि ना दिखाएं तो पत्नियां चिढ़चिढ़ाने लग जाती है। इसके बाद यदि वो आपके प्रति रूचि रखना बंद कर दें तो समझ जाइये कि वह असंतुष्ट है। ये संकेत मिलते ही आप अपनी पत्नी से बात करिये और जानिये कि वह किस बात से परेशान है. ऐसा करने से वह बात आप से शेयर करेगी और फिर पहले की तरह हो जाएगी।

हर बात पर गुस्सा आना

पत्नी पति के रिश्ते प्यार का होना अति आवश्यक है यदि पति पत्नि के रिश्ते में प्यार कम गुस्सा ज्यादा होगा तो दूरियां बनेगी। यदि हर दम पति नाराजगी दिखाए और पत्नि दूरियां बनाने लगे तो समझ जाइये कि वो किसी न किसी बात को लेकर असंतुष्ट है. इस इशारे को ध्यान में रखकर आपका अगला कदम पत्नी को खुश करने के लिए होना चाहिए.

 अपने बारे में सोचना

हर पत्नि अपने पति की जरूरतों का ख्याल रखती हैं। अगर आपकी पत्नी अचानक आपसे दूरी बना ले या आपको लगे कि वो सिर्फ अपने बारे में सोच रही है और आपका ख्याल नहीं रख रही है तो आपको समझ लेना चाहिए कि वह किस न किसी बात से असंतुष्ट है.

हो सकता है कि वह आपकी किसी बात से नाराज हो, इसे ध्यान में रखते हुए आपको पत्नी से तसल्ली से बात करनी चाहिए. उसकी समस्या को समझकर उसकी परेशानी को दूर करना चाहिए।