नई दिल्ली: होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया ने 100cc सेगमेंट की नई शाइन 100 भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। यदि आप अपने लिए काफी कम कीमत के साथ शानदार माइलेज देने वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आप होंडा शाइन 100 को बुक कर सकते हैं। इस बाइक को ऑनलाइन और ऑफलाइन भी बुक किया जा सकता है। आज हम आपको इस नई बाइक की पूरी डिटेल के बारे में बताने वाले हैं।

 Honda Shine 100 Specifications

होंडा शाइन 100 में नया फ्यूल-इंजेक्टेड 98.98 सीसी, 4 स्ट्रोक, एसआई इंजन दिया गया है। जो 7.61hp की पॉवर 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इसमें PGM-FI एडवांस फ्यूल सिस्टम भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें मल्टीप्लेट वेट क्लच के साथ 4 गियर बॉक्स दिए जा रहे हैं। इस बाइक की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: 1955mm, 754mm और 1050mm है। इसके साथ व्हीलबेस की लंबाई 1245mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 168mm है। लंबे सफर को अरामदायक और आसान बनाने के लिए बाइक में 9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जा रहा है। शाइन 100 के माइलेज बारे में बात करें तो कपंनी 65 किमी/लीटर देने का दावा करती है। ऐसे में इसके फ्यूल टैंक को एक बार फुल भरने पर आप 585 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है।

Honda Shine 100  के टायर

इस बाइक में दोनों टायर ट्यूब वाले हैं। जिसमें फ्रंट साइज 2.75-17 41P और रियर साइज 3.00-17 50P है। इसके अलावा इसमें फ्रंट में 130mm ड्रम ब्रेक और रियर में 110mm ड्रम ब्रेक दिया गया है। जिससे राइडर सुरक्षित रूप से सफर कर सकता है। डायमंड कट एलॉय व्हील्स पर आने वाली, शाइन 100 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में ट्विन सस्पेंशन भी देखने को मिलता है

Hero Splendor को देगी जोरदार टक्कर

Honda Shine 100 के बाजार में आने से यह Hero Splendor, Bajaj Platina और Tvs Sports जैसी दमदार बाइक्स को टक्कर देगी। विशेषज्ञों का मानना है कि कम्यूटर बाइक 100 सीसी सेगमेंट की बाइक का आना Hero Splendor के लिए और भी मुश्किल होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि 100 सीसी सेगमेंट में हीरो की स्प्लेंडर बाइक सबसे ज्यादा बिकती है। और Hero Motorcorp नहीं चाहेगी कि उसका मार्केट बिल्कुल भी खराब हो।