दुनिया में कई प्रजाति के सांप पाये जाते हैं, जो देखने में काफी खतरनाक और जहरीले होते हैं। इसके अलावा हमारे हिंदू धर्म में जहरीले सांपो को पूजा जाता है, और इनसे जुड़ी कई कहानियां प्रचलित हैं। इन सांपो में इतना जहर होता है कि वे अपने जहरीले विष से पूरे समुद्र का पानी जहरीला हो सकता है।

बता दें कि इन जहरीले सांपो में से एक कोबरा सांप है, जो देखने में काफी विशाल होता है और लोग इसको देख कर दहशत में आ जाते है। भारत में वैसे तो सापों की कई प्रजातियां पाई जाती है जो काफी जहरीली होती है तो कुछ में जहर ना के बराबर होता है। लेकिन इन सांपो में सबसे ज्यादा जहर कोबरा सांप में होता है और उससे कहीं ज्यादा जहरीला King Cobra को माना जाता है।

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भारतीय कोबरा और किंग कोबरा जैसे विषैले सांपों में कौन सा ज्यादा खतरनाक और घातक होता है।

Indian Cobra vs King Cobra में अंतर

King Cobra – आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किंग कोबरा दुनिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है। ये सांप भारत में पाये जाने वाले इंडियन कोबरा से ज्यादा बड़ा और लंबा होता है। इनकी लंबाई लगभग 19 से 20 फिट होती है और इनका वजन 7 किलो से 8 किलो के बीच होता है। इस सांप का शरीर हल्के भूरे रंग के साथ पीली धारियां का होता हैं, और इनका सिर काले चमकीले रंग का होता है।

Indian Cobra- तो वहीं इंडियन कोबरा के बारे में बात करें तो इसकी लंबाई किंग कोबरा के मुकाबले छोटी होती है। बता दें कि इनकी औसतन लंबाई लगभग 4 से 7 फीट तक की होती है। इस भारतीय कोबरा सांप के फन पर सफेद घेरे में काले बिंदु होते हैं जो कि देखने आंखों के जैसे लगते हैं। इंडियन कोबरा को सोना काफी पसंद होता है इसलिए वह 24 घंटे में से 16 घंटे सोने में व्यतीत करते हैं। इस किंग कोबरा किसी सांप को काट ले तो इसकी तुरंत मौत हो जाती हैं।