Snake Video Viral on Social media आप सभी लोगों ने अपने जीवन में कभी ना कभी सांप तो देखा ही होगा। ऐसे में अगर आप किंग कोबरा के बारे में जानते हैं तो बेशक आपको पता होगा कि किंग कोबरा कितना खतरनाक सांप होता है।
किंग कोबरा केवल काले रंग का नहीं बल्कि सफेद रंग का भी पाया जाता है। हाल ही में वन विभाग अधिकारी की तरफ से सोशल मीडिया पर एक अचंभित वीडियो वायरल किया गया जिसमें आप सफेद रंग के किंग कोबरा को देख सकते हैं। इसकी भयंकर लंबाई देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
वन विभाग ने साझा की तस्वीर Snake Video Viral on Social media
सबसे पहले तो आपको बता दे सफेद रंग के किंग कोबरा का नाम एलबिनो कोबरा होता है। हाल ही में थोड़े समय पहले वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X हैंडल पर एक सफेद रंग के किंग कोबरा सांप की तस्वीर अपलोड की। इस तस्वीर को बहुत ही कम समय में लोगों द्वारा बहुत ज्यादा शेयर किया गया। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि “यह एक अजीब सा सफेद रंग का एलबिनो कोबरा है जिसे इंसानों की बस्ती से बचकर दूर ले जाकर जंगल में छोड़ा गया है।”
इस कारण से होता है रंग सफेद
वन विभाग अधिकारियों की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक यह सांप एक बार पहले भी पुणे में पाया जा चुका है। इस बार एलबिनो कब्र को तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक घर में पाया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अचंभित सांप का रंग सफेद और आंखें लाल होती है जिस वजह से यह खूबसूरत और डरावना भी लगता है। दी गई जानकारी के मुताबिक शरीर में मेलानिन की कमी होने की वजह से हिसाब का रंग सफेद पड़ जाता है।
