Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileMahindra पेश करने जा रहा 5-door वाली नई धांसू Thar, फीचर्स ऐसे...

Mahindra पेश करने जा रहा 5-door वाली नई धांसू Thar, फीचर्स ऐसे कि देखते ही हो जाएगें हैरान, जान लें डिटेल्स

नई दिल्ली। Mahindra Thar 5-door: महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों को भारतीय सड़कों का बादशाह कहा जाता है। दरअसल इसके पीछे की वजह यह है कि महिंद्रा की गाड़ियां और उनकी डिजाइन इस तरह से होती है जो भारतीय सड़कों के लिए सबसे उपयुक्त हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण बोलेरो है बोलोरो शहरी या ग्रामीण दोनों एरिये में सफलता की ग्यारेन्टी मानी जाती है। इसी तरह से इन दोनों महिंद्रा कंपनी की 5 गेट वाली थार की देशभर में चर्चा है। हालांकि 5 डोर वाली थार अभी बाजार में लॉन्च नहीं हुई है। लेकिन टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर लोगों को कई बार ये देखने को मिली है। जानकार बताते हैं कि साल 2024 में महिंद्रा कंपनी 5 डोर थार को बाजार में लॉन्च कर सकती है।

- Advertisement -

Mahindra Thar 5-door के फीचर्स

Mahindra के द्वारा पेश की जाने वाली 5-door थार के फीचर्स के बारे में बात करें तो यह थार का लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन होगा। जिसका व्हीलबेस 300 मिमी लंबा दिए जाने उम्मीद है।इसके अलावा यात्रियों को बैठने के लिए केबिन स्पेस ज्यादा देखने को मिलेगा। यह गाड़ी फीचर से भरपूर ऑफ-रोडर एसयूवी होगी। इसमें आपको सनरूफ, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट जैसे कई दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Mahindra Thar 5-door का साइज तथा इंजन

Mahindra Thar 5-door थार के इंजन के बारे में बात करें को इसकी लंबाई 3985 मिमी, चौड़ाई 1820 मिमी और ऊंचाई 1844 मिमी होगी। यह जिम्नी से बड़ी होगी। इंजन की बात करें तो इस गाड़ी में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। जो की 105 bhp का पावर और 134 Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।

- Advertisement -

Mahindra Thar 5-door की कीमत

Mahindra Thar 5-door की कीमत के बारे में बात करें तो इसकी कीमत मारुती जिम्नी से ज्यादा होने की संभावना है। जानकारी के लिए बता दें की जिम्नी इस समय 12.74 लाख रुपये से 15.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के दामों पर सेल की जा रही है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular