महिंद्रा की स्कार्पियो का जलवा किसी से छिपा हुआ नहीं है। महिंद्रा स्कार्पियो के बाद 700 ने काफी धमाल मचाया था। महिंद्रा की कार काफी बिक रही है। पॉपुलर SUV XUV700 को ही अपडेट करके नए मॉडल XUV 7XO के रूप में उतार दिया है। प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है। यह एसयूवी XUV700 के बाद काफी तहलका मचाने वाली है। रीबैज्ड और रीडिजाइन्ड वर्जन में यह काफी काफी पसंद आ रही है। इच्छुक ग्राहक महिंद्रा के शोरूम या आधिकारिक वेबसाइट से 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर प्री-बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी 5 जनवरी को कार की कीमत की घोषणा करेगी।
Mahindra XUV 7XO Features
नए XUV 7XO में बाहर की तरफ कई बड़े डिजाइन अपडेट मिलने वाले हैं। इसमें नए डुअल-पॉड LED हेडलैम्प, इनवर्टेड L-शेप DRLs, और XEV 9S जैसे LED टेललैम्प देखने को मिलेंगे। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी इस बार भी कनेक्टेड टेललाइट ट्रेंड को फॉलो नहीं कर रही है। साथ ही SUV में ब्लैक्ड-आउट रेडिएटर ग्रिल, सिल्वर स्लैट्स, नए डिजाइन वाला फ्रंट-रियर बंपर और ताज़ा स्टाइल वाले अलॉय वील्स दिए जाएंगे जो इसे और ज्यादा मस्कुलर लुक देंगे।
XUV 7XO Design
केबिन में भी इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। महिंद्रा XUV 7XO में पूरा इंटीरियर लेआउट रीडिजाइन किया गया है और इस्तेमाल होने वाली मैटेरियल क्वालिटी को भी बेहतर किया जाएगा। अंदर की सबसे बड़ी हाइलाइट होगी ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप जो XEV 9S से प्रेरित है। इसके अलावा, डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच फिनिश, डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वेंटिलेशन के साथ स्लाइडिंग सेकेंड-रो सीट भी दी जाएगी। इसके अलावा, सभी यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे जो केबिन को और भी मॉडर्न फील देंगे।
पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव
परफॉर्मेंस की बात करें तो महिंद्रा XUV 7XO में वही भरोसेमंद इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है जो फिलहाल XUV700 में आते हैं। इनमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। ट्रांसमिशन के तौर पर कंपनी 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑफर करती है। कुल मिलाकर, XUV 7XO डिजाइन, फीचर्स और प्रीमियमनेस में बड़े बदलाव लेकर आ रही है।
