अगर आप कोई SUV कार खरीदने के बारे में सोच रहे है तो आप महिन्द्रा की महिंद्रा एक्सयूवी700 ब्लेज एडिशन के साथ जा सकते है। कंपनी ने महिंद्रा एक्सयूवी700 को नये अपडेट के साथ लॉन्च किया है।

अगर आप इस कार को खरीदने का मुड बना चुके है तो अपनें नजदीकी डीलर के पास जाकर महिंद्रा एक्सयूवी700 बुक करवा सकते है। फिलहाल बुकिंग हो रहा है लेकिन कंपनी का दावा है की बहुत ही जल्दी इसकी डिलीवरी प्रोसेस भी शूरू हो जाएगी।

महिंद्रा एक्सयूवी700 आपको पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में मिल जाएगी। जिसमे आपको डीजल वेरिएंट के साथ AT और MT दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन मिल जाएगे।

जबकि पेट्रोल में सिर्फ आपको एक हीऑप्शन मिलने वाला है और वह AT ऑप्शन ही मिलेगा।

महिंद्रा एक्सयूवी700 प्राइस

अगर बात की जाए की इस कार की प्राइस के बारे में तो यह भारतीय बाजार में 24.24 लाख (एक्स शो-रूम) में मिल जाएगी। यह डीजल MT मॉडल होगा।

इसके अलावा डीजल AT मॉडल आपको 26.04 रूपये में मिलेगा। पेट्रोल में तो यह कार सिर्फ एक ही ऑप्शन में मिलने वाली है और वह है AT ऑप्शन अगर आप AT पेट्रोल में लेते है तो आपको 25.54 लाख में रूपये में यह कार मिल जाएगी। यह सभी कीमत एक्स शो-रूम कीमत है।

महिंद्रा एक्सयूवी700 फीचर्स और लुक

यह कार लुक के मामले में लगभग सभी कार को फेल करने वाली है। यह कार 7 सीटर कार होगी। इसमें आपको 6 एयर बैग्स मिलने वाले है। जो आपकी सुरक्षा का ख्याल रखेगे।

इसके अलावा फीचर्स में आपको विंग मिरर, ग्रिल, एलॉय व्हील, छत, ब्लैक आउट फिनिश मिलेगा। अगर ड्राईवर केबिन की बात करे तो इसमें आपको ड्युअल 10.25 इंच की स्क्रीन मिलने वाली है।

इसके अलावा वायरलेस चार्जर, पैनोरनिक सनरूफ, 12 स्पीकर सोनी साउंड के साथ, सब वूफर मिलने वाले है। इसके अलावा इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक और भी कई सारे फीचर्स देखने को मिलेगे।

महिंद्रा एक्सयूवी700 इंजन

इस कार में आपको तगड़ा इंजन मिलने वाला है। जो 2.2 ltr 4 सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन और 2.0 ltr 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने वाला है। आप अधिक जानकारी के लिए नजदीकी डीलर से संपर्क करें ताकि आपको अधिक जानकारी मिल सके।