नई दिल्ली : भात में कई दशकों से राज कर रही रॉयल एनफील्ड की बुलेट पूरे देश में तेजी से दौड़ रही है। अपनी रॉयल नबाबी से वो लोगों का दिल जीत लेती है। अमीरों की शान समझी जाने वाली रॉयल एनफील्ड बुलेट को आज का हर युवा खऱीदना पसंद करता है। क्योकि यह जीतनी दमदार है उतनी ही दिखने में शानदार है।

इसकी कई खासियतों के चलते ही इस बुलेट की कीमत काफी ज्यादा रखी गई है लेकिन इसे आम इंसान खरीद नही पाता है। लेकिन अब आम इंसान की सुविधाओं का ख्यल रखते हुए ही महिंद्रा कंपनी नए फीचर्स के लैस शानदार ‘बुलेट’ जल्द ही पेश करने जा रही है, जो रॉयल एनफील्ड को बड़ी टक्कर दे सकती है।

बुलेट लव्हर्स के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती हैं। क्योंकी महिंद्रा अब रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने के लिए जल्द ही Mahindra BSA Gold Star 650 को भारत में उतार सकती है।

Mahindra BSA Gold Star 650 में कई शानदार फीचर्स दिए गए है। इसका इंजन लिक्विड-कूल्ड होने के साथ पैरेलल-ट्विन है जिसका डिस्प्लेसमेंट 649cc है।जो  47 हॉर्सपावर का अधिकतम पावर आउटपुट और 52 न्यूटन-मीटर का अधिकतम टॉर्क करने की क्षमता रखता है। इस बाइक को छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है यह 170 किमी/घंटा का माइलेज देती है।

Mahindra BSA Gold Star 650 नाम की यह बाइक कब तक भारत में एंट्री कर सकती है इसके बारे में अभी कोई खुलासा नही किया गया है। हालांकि कहा जा रहा था कि मार्च 2023 के अंत तक यह बाइक भारतीय बाजार में पेश हो सकती है।

 Mahindra BSA Gold Star 650 का इंजन

BSA Gold Star बाइक के इंजन की बात करें, तो इसमें लिक्विड कूल्ड तकनीक पर आधारित 652cc का सिंगल सिलेंडर और फोर वाल्व इंजन दिया जा सकता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा जाएगा।

Mahindra BSA Gold Star 650 की कीमत

अब कीमत की बात करें तो कहा जा रहा है कि यह इस बाइक की कीमत लगभग 3.5 लाख से 6 लाख रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि Mahindra BSA Gold Star 650 बाइक की कीमत रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 बाइक से कुछ ज्यादा हो सकती है।