वर्तमान समय में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर ज्यादा रुख कर रहें हैं। बड़ी बड़ी कंपनियां अब अपने वाहनों के इलेक्ट्रिक वेरिएंट बाजार में उतर रहीं हैं। इसी क्रम में अब मारुती सुजुकी ने भी एंट्री की है। बता दें कि जल्दी ही मारुती सुजुकी कंपनी जल्दी ही अपनी इलेक्ट्रिक SUV बाजार में उतारने वाली हैं।

जानकारी के अनुसार 2023 में होने वाले ऑटो एक्सपो में मारुती सुजुकी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को पेश करेगी। मारुती ने इस कार को Maruti YY8 नाम दिया है। गुजरात में सुजुकी की फैसिलिटी में इस कार का निर्माण किया गया है। इस SUV को भारत के साथ में ग्लोबल मार्किट में भी लांच किया जाएगा।

फुल चार्ज होने पर मिलेगी 500KM की रेंज

इस SUV में कंपनी ने 48 kWh और 59 kWh वाले दो बैटरी पैक दिए हैं। फुल चार्जिंग के बाद में यह कार आपको 400 किमी और 500 किमी की रेंज प्रदान करेगी। इसका पॉवर आउट 38 hp से 170 hp होने की संभावना है। इसमें कंपनी टू-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों प्रकार के ऑप्शन आपको मौजूद करा रही है।

Maruti YY8 कार के ख़ास फीचर्स

इसमें आपको 2,700 मिमी का लंबा व्हीलबेस दिया जा रहा है। इसके कारण आपको बड़ा इंटीरियर मिलेगा तथा बैटरी पैक रखने में आपको पर्याप्त स्थान मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार यह कार 4.2 मीटर लंबी होगी। जब की क्रेटा की लंबाई 4.3 मीटर है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मारुती की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के दाम13 से 15 लाख होने की उम्मीद है।