आज के समय में लोग हरियाणवी गाने पर डांस करके खूब वायरल हो रहे हैं, और हरियाणवी इंड्रस्टी भी काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। जब भी हरियाणा का नाम आता है तो सबसे पहले सपना चौधरी का नाम आता है। सपना के अलावा भी कई अन्य डांसर हैं जो अपने हुस्न और डांस से लोगों को मदहोश कर देती हैं। ये नई डांसर्स अपने धमाकेदार डांस से दर्शकों का खूब मनोरंजन भी करती दिखाई दे रहीं हैं। आज हम आपसे एक ऐसे ही हरियाणवी डांसर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम मुस्कान बेबी है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
मुस्कान बेबी का धमाकेदार डांस वीडियो
आपको बता दें कि मुस्कान बेबी एक हरियाणवी डांसर हैं, जो सीधे सपना चौधरी को कड़ी टक्कर दे रहीं हैं। अब ये केवल हरियाणा तक ही सीमित नहीं रह गई हैं, लोग इनको अन्य प्रदेशों में भी करवाने लगे हैं। इस वायरल वीडियो में भी आप मुस्कान बेबी को जबरदस्त डांस करते देख सकते हैं। उनकी फैन फालोइंग भी काफी बड़ी संख्या में है इसलिए लोग दूर दूर से मुस्कान बेबी के डांस को देखने के लिए आते हैं।
पानी डाल कर किया मदहोश
बता दें कि मुस्कान बेबी जब डांस करती हैं तो ज्यादातर उनके साथ पानी की बोतल भी दिखाई देती है और डांस करते समय पानी की बोतल को अपने ऊपर उड़ेलती हुई नजर आती हैं। कभी-कभी तो वह डांस करते समय अपने दर्शकों पर भी पानी के छींटे डाल देती हैं। मुस्कान बेबी डांस करते हुए अपनी अदा से लोगों को दीवाना बना देती हैं। इस वीडियो में भी मुस्कान पानी की बोतल लिए हुए हैं।
वायरल हुआ डांस वीडियो
बता दें कि मुस्कान बेबी का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग वीडियो को बार बार देखना पसंद कर रहें हैं। उनके हाथ में एक पानी की बोतल भी है जिसको वह अपने ऊपर गिराते हुए डांस करती हुई नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो अब तक 929,359 से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, इस वीडियो को “देहाती ठुमका” नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया था।
