Two Wheeler Ban on Expressway:  मोदी सरकार के आने के बाद से देश में कई एक्सप्रेस-वे बने हैं और और लगातार बन भी रहे हैं। हाल ही में दिल्ली-मुंबई (Delhi Mumbai Expressway)  एक्सप्रेस-वे शुरू हुआ है। इस एक्सप्रेस-वे को देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का खिताब मिला है। इससे पहले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi Meerut Expressway) का भी निर्माण हुआ जिससे इस रूट पर जाम से लोगों को काफी रहत मिली है। पर यदि आप बाइक या स्कूटी से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। इन एक्सप्रेस-वे पर बाइक और स्कूटर समेत दोपहिया वाहनों के आवगमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इन एक्सप्रेस-वे पर स्कूटर और बाइक चालाने पर क्यों प्रतिबंध लगाया गया है, ये बताइंगे इस आर्टिकल में आगे।

Expressway पर बाइक-स्कूटर चलाना क्यों है प्रतिबंधित
दरअसल, इस तरह के एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहन और फोर व्हीलत काफी तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, ऐसे में बाइक या स्कूटर से इस एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करने से टक्कर होने की आशंका बनी रहती है, जिसकी वजह से एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी ने दुर्घटना से बचाने के लिए दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगा रखा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) का मानना है कि वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए ही एक्सप्रेस-वे पर दोपहिया वाहनों के परिचन पर रोक लगाने जैसा सख्त कदम उठाया है। यदि इस तरह से एक्सप्रेस-वे पर टूव्हीलरगाड़ियां मिलती हैं तो उन पर 20 हज़ार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

 

प्रतिबंध की वजह को जाने तो आपको बतादें दरअसल, बाइक और स्कूटर जैसे दोपरिया वाहन 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलते हैं। लेकिन एक्सप्रेस-वे पर कार या भारी वाहन की रफ्तार 100 किलोमीटर या इससे भी अधिक होती है। जबकि दोपहिया वाहनों को चलने की रफ्तार इससे कम होती है इस लिए इनकी दुर्घटनाकी आशंका काफी बढ़ जाती है।

मेरठ पुलिस की माने तो, जिस गति से हाईवे पर दुर्घटनाएं हो रही थीं, उन पर रिसर्च किया गया तो निस्कर्ष यह निकला कि दोपहिया वाहन चालकों की सरक्षा के लिए यह सही कदम उठाया गया है। यही वजह है कि बड़े वान और दोपहिया वाहनों की टक्कर ना होने पाए इसी लिए एक्सप्रेस-वे में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।