Wednesday, December 31, 2025
HomeAutomobileअब Maruti 800 में लें ओपन रूफ का मजा, खरीदने के लिए...

अब Maruti 800 में लें ओपन रूफ का मजा, खरीदने के लिए मार्केट में मची होड़, देख लें कन्वर्टिबल कार का यह वीडियो

कहा जाता है कि शौक बड़ी चीज होती है। इसी शौक के कारण कार लवर्स अपनी कार को तरह तरह से मोडिफाई कराते हैं। आये दिन मॉडिफाई कारों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

- Advertisement -

अब एक ओपन रूफ Maruti 800 कार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। Maruti 800 कन्वर्टिबल कार के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहें हैं। इसको दूसरों को शेयर कर रहें हैं। Maruti 800 कन्वर्टिबल कार को इस वीडियो में सड़क पर चलता हुआ दिखाया गया है।

वायरल हो रहा है वीडियो

इस वीडियो को लोग बड़ी संख्या में देख रहें हैं। इस पर अभी तक करीब 60 हजार लाइक भी आ चुके हैं। यह वीडियो फरीदाबाद का बताया जा रहा है। इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहें हैं तथा काफी कमेंट भी आ रहें हैं। एक यूजर ने लिखा है कि “Badia car bana rakhi hai bhai ne” एक अन्य यूजर लिखाता है “Adhi Emi bharne k baad ka haal”, कुछ कमेंट में लोग इस कार को खरीदना चाहते हैं और वे इसके लिए मुंहमांगे दाम देना चाहते हैं।

- Advertisement -

पहले LPG मॉडल भी आता था

आपको बता दें कि Maruti 800 नामक यह कार धाकड़ पावर ट्रेन के साथ आती थी। इस कार में 796 cc का इंजन दिया गया था। यह कार 37.0 Bhp की पावर प्रदान करती है। इस कार में सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

सड़क पर यह कार 14.0 से 16.1 kmpl का माइलेज प्रदान करती है। कुछ समय के लिए कंपनी ने इस कार का LPG मॉडल भी बाजार में उतारा था। Maruti 800 शुरुआती कीमत 2.06 लाख रुपये एक्स शोरूम से लेकर 2.38 लाख रुपये एक्स शोरूम में थी।

https://www.instagram.com/reel/Cu68RRfBmqB/?utm_source=ig_embed&ig_rid=4f276e38-bf7b-4d69-9822-5c79fcbb39d7

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular