नई दिल्ली: हमारा ब्रह्मांड कई ग्रह नक्षत्रों से बना है। जिनके विचरण करने का असर सीधे हमारी जिंदगी पर विशेष प्रभाव डालता है। हर महिने ग्रह नक्षत्रों का किसी दूसरे ग्रह पर जाने से इंसान के जीवन में अच्छे बुरे संयोग बनने शुरू हो जाते है। अब चैत्र का महिना शुरू हो चुका है। चैत्र माह के शुरू होने से कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। शनि अपनी मूल राशि कुंभ में अच्छा योग बना रहा है। गुरु मीन में हंस योग, शुक्र में मालव्य योग बना रहा है। इसी प्रकार सूर्य और बुध ग्रह कुंभ राशि में बुधादित्य योग तथा गजकेसरी योग का बना रहा हैं। इन सभी योगों के बनने से चैत्र माह बहुत खास बन चुका है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इस प्रकार के महासंयोग इन 5 राशियों के लिए भी बेहद शुभ फल दे रहे है। जानिए वो 5 राशियां जिन पर  शनि, सूर्य और गुरु का हो रहा गोचर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए चैत्र माह एक बड़ा संयोग लेकर आ रहा है। नौकरी पेशा लोगों के पदोन्नती में होने की संभावना है। इस महिने आपके सभी बिगड़े काम बनेगें। परिवार में कोई बड़ा शुभ व मांगलिक कार्य होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के ले यह महिना खास होने वाला है। पुराने पेंडिग पड़े काम अब जल्द ही पूरे होने वाले है। आपकी कोर्ट कचहरी के काम इस महिने जल्द ही पूरे होंगे। किसी नए रिश्ते में बंध सकते हैं। यात्रा की भी शुरूआत होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए चैत्र माह एक बड़ा अवसर लेकर आएगा। आपका रूका हुआ पैसा जल्द वापस आने वाला है। हर काम इस माह बड़ी ही असानी के साथ पूरे होगें। नए संबंध बनेगें।

वृश्चिक राशि

यह नया माह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण बनने वाला है। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। राजयोग के चलते कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के चैत्र मास शुभ संदेश लेकर आने वाला है। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। किसी तीर्थयात्रा पर भी जाने के संयोग बन रहे हैं। गृहस्थ जीवन भी आनंद और प्रेम भरा रहेगा।