Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileErtiga को धूल चटा देगी Citroen की यह 7 सीटर कार, फीचर्स...

Ertiga को धूल चटा देगी Citroen की यह 7 सीटर कार, फीचर्स जान रह जाएंगे हैरान

आज के समय में लोग 7 सीटर गाड़ी को सबसे ज्यादा पसंद करने लगे हैं। असल मेंआपको इसमें काफी स्पेस मिलता है। जिसके कारण अब अपना काफी सामान आसानी से रख सकते हैं। इसके अलावा आप आसानी से अपनी पूरी फैमिली के साथ इसमें घूम सकते हैं। अतः बड़ी फैमिली वाले लोगों के लिए 7 सीटर गाड़ियां काफी ज्यादा लाभप्रद होती हैं। इसी क्रम में अब आपको बता दें कि जल्दी ही बाजार में Citroen भी एंट्री करने वाली है। इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga से होगा। आइये अब आपको Maruti Suzuki Ertiga के बारे में विस्तार से बताते हैं।

- Advertisement -

Citroen New 7 Seater के फीचर्स

आपको जानकारी दे दें कि इस गाड़ी को हालही में टेस्ट ड्राइव के दौरान देखा गया है। जिसमें पता लगा है कि इसके पहियें व्हील 17 इंच के स्थान पर अब 16 इंच के रहेंगे। इसमें आपको अच्छा बड़ा केबिन स्पेस भी दिया जाएगा। इसके अलावा इस गाड़ी में आपको प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग, ग्लास एरिया, लंबा रियर ओवरहैंग जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

सिट्रोएन 7-सीटर एमपीवी

आपको बता दें कि लांच होने के बाद में Citroen की नई 7-सीटर एमपीवी का मुकाबला Renault Triber से होगा। इस कार का नया नाम C3 Aircross भी रखा जा सकता है। इसका लुक सिट्रोएन सी3 से कुछ भिन्न रहेगा। इस कार में आपको बंपर, फॉग लैंप असेंबली और फ्रंट ग्रिल सहित कई अन्य बदलाव भी देखने को मिलेंगे।

- Advertisement -

सिट्रोएन 7-सीटर का पावरट्रेन

आपको बता दें कि इसमें आपको काफी जबरदस्त इंजन दिया गया है। जानकारी के अनुसार इसमें 1.2L, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल और 1.2L, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसी इंजन को भी C3 हैचबैक में भी दिया गया है। इसमें आपको 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें आपको स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक आदि फीचर्स भी दिए जाते हैं।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular